फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Simhastha 2028: Ujjain to Get Web of ROBs, Outer Diversion to Ensure Smooth Passage for Devotees

उज्जैन: सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में 21 नए पुलों का नेटवर्क, लालपुर में बन रहे दो रेलवे ओवरब्रिज

Wed, 07 Oct 2026 05:34 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2026 05:34 PM IST
सार

सिंहस्थ महाकुंभ-2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में 21 नए पुलों का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। लालपुर में दो रेलवे ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं, जो रिंग रोड को सैटेलाइट टाउनशिप से जोड़ेंगे और बाहरी यातायात को शहर से बाहर रखने में मदद करेंगे।

 

विज्ञापन
Simhastha 2028: Ujjain to Get Web of ROBs, Outer Diversion to Ensure Smooth Passage for Devotees
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

धार्मिक नगरी उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ-2028 को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग (सेतु निगम) ने इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम तेज कर दिया है। शहर के अंदरूनी और बाहरी यातायात ढांचे को आधुनिक बनाने के तहत 21 नए पुलों का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। इनमें नए रेलवे ओवरब्रिज महत्वपूर्ण कड़ी साबित होंगे।

सिंहस्थ महाकुंभ के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए आउटर डाइवर्शन रणनीति पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पंचक्रोशी मार्ग पर ग्राम लालपुर में दो नए रेलवे ओवरब्रिज लालपुर ब्रिज-1 और लालपुर ब्रिज-2 बनाए जा रहे हैं। दोनों पुल बाहरी रिंग रोड के ट्रैफिक को सीधे सैटेलाइट टाउनशिप से जोड़ेंगे। इन पुलों के बनने के बाद बाहरी राज्यों से आने वाली बसें, भारी वाहन और श्रद्धालुओं के वाहन शहर के घने और संकरे रास्तों में फंसे बिना सीधे बाहरी मार्गों से अपनी निर्धारित पार्किंग और गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन


पढ़ें: बांधवगढ़ से निकला कॉलर वाला हाथी 5वें दिन भी जंगलों में कर रहा मूवमेंट, 100 किमी से ज्यादा का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन

तेजी से चल रहा निर्माण कार्य
सेतु संभाग के कार्यपालन अभियंता पी.एस. पंत के अनुसार, दोनों ब्रिजों का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इनका निर्माण कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। स्वीकृत ब्रिजों के फाउंडेशन का काम पूरा हो चुका है, जबकि सब-स्ट्रक्चर का कार्य अंतिम चरण में है। इसके बाद सुपर-स्ट्रक्चर का काम शुरू होगा, जिसे जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

स्थानीय रहवासियों और श्रद्धालुओं के लिए राहत
इन रेलवे ओवरब्रिज के चालू होने से सिंहस्थ 2028 में आने वाले श्रद्धालुओं की राह आसान होगी। साथ ही उज्जैन के आम रहवासियों को भी रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। बाहरी यातायात को शहर के अंदर आने से रोकने में भी ये पुल अहम भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed