{"_id":"67c17b1f15a31aed690561ad","slug":"sensational-case-in-village-dodiya-theft-of-dead-body-from-cemetery-police-believe-that-the-matter-may-be-related-to-tantric-activity-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2675483-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: कब्रिस्तान से आधी रात में शव की चोरी, कुछ दूर मिला कफन, तांत्रिक क्रिया से जुड़ा हो सकता है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: कब्रिस्तान से आधी रात में शव की चोरी, कुछ दूर मिला कफन, तांत्रिक क्रिया से जुड़ा हो सकता है मामला
Fri, 28 Feb 2025 09:49 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 09:49 PM IST
सार
थाना प्रभारी नलवाय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला तांत्रिक क्रिया से जुड़ा हुआ लग रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। आरोपी कोई भी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कब्र से निकाल लिया दो साल पुराना शव।
विस्तार
उज्जैन जिले की खाचरोद तहसील मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर ग्राम डोडिया में एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। जहां, देर रात कुछ लोग एक कब्रिस्तान से लगभग दो साल पुराने दफन शव को निकालकर ले गए। सुबह जैसे ही मुस्लिम समाज के लोगों को जानकारी मिली, उन्होंने चांपाखेड़ा पुलिस चौकी पर सूचना दी।
सूचना पर खाचरोद थाना प्रभारी धनसिंह नलवाय पुलिस बल के साथ डोडिया के कब्रिस्तान पहुंचे और मौका मुआयना किया। जांच में पाया गया कि पहले एक कब्र को खोदा गया, लेकिन उसमें खोदने में परेशानी आने पर दूसरी कब्र को निशाना बनाया गया। इस दूसरी कब्र में पटिये लगे थे, जिसे पैरों की तरफ से मिट्टी हटाकर और पटिया निकालकर शव को निकाल लिया गया।
थाना प्रभारी नलवाय द्वारा लगभग एक किलोमीटर तक क्षेत्र का निरीक्षण किया गया, जिसमें थोड़ी दूरी पर एक बबूल के नीचे कफन का कपड़ा मिला और थोड़ा आगे एक पैर की हड्डी भी बरामद हुई। थाना प्रभारी नलवाय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला तांत्रिक क्रिया से जुड़ा हुआ लग रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। आरोपी कोई भी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ
बता दें कि यह घटना गांव से पश्चिम दिशा में लगभग एक हजार फीट दूर स्थित मुस्लिम नायता पटेल समाज के कब्रिस्तान में घटी है। समाज के लोगों ने बताया कि हमारे गांव में आज तक कभी ऐसी घटना नहीं हुई है। हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि जिसने भी यह हरकत की है, उसे तुरंत गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।