{"_id":"642a6c538a47119cf50675c5","slug":"security-lapse-of-ajit-doval-drone-was-flying-during-mahakal-darshan-action-taken-under-188-on-youth-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीत डोभाल की सुरक्षा में चूक: महाकाल दर्शन के दौरान नोएडा का युवक उड़ा रहा था ड्रोन, 188 के तहत हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीत डोभाल की सुरक्षा में चूक: महाकाल दर्शन के दौरान नोएडा का युवक उड़ा रहा था ड्रोन, 188 के तहत हुई कार्रवाई
Mon, 03 Apr 2023 11:35 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 03 Apr 2023 11:35 AM IST
सार
शनिवार रात डोभाल जब महाकाल दर्शन करने पहुंचे थे, उसी दौरान मंदिर एरिया के आसपास एक ड्रोन आसमान में उड़ रहा था। कुछ देर बाद वो गायब हो गया।
विज्ञापन
अजीत डोभाल की सुरक्षा में चूक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल के उज्जैन आगमन के दौरान महाकाल एरिया में पुलिस को एक ड्रोन उड़ता हुआ दिखाई दिया। बगैर अनुमति के उड़ते ड्रोन ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। महाकाल पुलिस ने 19 घंटे बाद ड्रोन उड़ाने वाले युवक को तलाश कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर ड्रोन कैमरे को जब्त कर लिया है।
शनिवार रात डोभाल जब महाकाल दर्शन करने पहुंचे थे, उसी दौरान मंदिर एरिया के आसपास एक ड्रोन आसमान में उड़ रहा था। कुछ देर बाद वो गायब हो गया। पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि नोएडा निवासी सरियश चतुर्वेदी बगैर अनुमति के ड्रोन कैमरा उड़ा रहा था। महाकाल पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह उज्जैन घूमने आया था और महाकाल एरिया के फोटो वीडियो बना रहा था। महाकाल पुलिस के अनुसार ड्रोन कैमरा जब्त कर युवक पर धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया है।