फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Sadhus saints arrived to see presentation of Simhastha 2028 Mahaparva officials did something happy

Ujjain: सिंहस्थ 2028 महापर्व का प्रेजेंटेशन देखने पहुंचे साधु संत, अधिकारियों ने कुछ ऐसा काम किया कि हो गए खुश

Tue, 04 Mar 2025 10:22 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 04 Mar 2025 10:22 PM IST
सार

प्रशासन के बुलावे पर साधु-संत यहां पहुंचे थे। लेकिन जब वे सिंहस्थ कार्यालय में पहुंचे तो प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दिए गए सम्मान से खुश हो गए और अधिकारियों को अच्छा कार्य करने पर उनकी सराहना करते दिखाई दिए।

विज्ञापन
Ujjain Sadhus saints arrived to see presentation of Simhastha 2028 Mahaparva officials did something happy
अधिकारियों ने सम्मान किया तो संत हो गए खुश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार्मिक नगरी उज्जैन में आने वाले सिंहस्थ महापर्व को लेकर क्या निर्माण कार्य किया जा रहा है।इसके बारे में साधु-संतों को अवगत करवाने के लिए सिंहस्थ कार्यालय पर एक प्रेजेंटेशन रखा गया था, जिसमें स्थानीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष के साथ ही अन्य साधु-संतों को आमंत्रित किया गया था। प्रशासन के बुलावे पर साधु संत यहां पहुंचे थे। लेकिन जब वे सिंहस्थ कार्यालय में पहुंचे तो प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दिए गए सम्मान से खुश हो गए और अधिकारियों को अच्छा कार्य करने पर उनकी सराहना करते दिखाई दिए।

विज्ञापन


सिंहस्थ महापर्व 2028 के लिए तैयार की गई आध्यात्मिक नगरी योजना का प्रेजेंटेशन उज्जैन के 13 अखाड़ों के साधु संतों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मंगलवार शाम सिंहस्थ मेला कार्यालय में मेला क्षेत्र के लिए प्रस्तावित की गई कार्य योजना और स्थाई प्रकृति के निर्माण कि योजना से साधु संतों को पावर प्रजेंटेशन के जरिए अवलोकन कराया गया। इसके पूर्व संभागायुक्त संजय गुप्ता, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, जिला पंचायत सीईओ जयती सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने सातों संतों का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। प्रेजेंटेशन उपरांत साधु संतों ने आध्यात्मिक नगरी की योजना को सराहा और कहा कि स्थाई निर्माण कार्य होने से साधु संतों के साथ ही आम श्रद्धालुओं को भी काफी सुविधा मिलेगी एवं सरकार को भी अस्थाई निर्माण के लिए बार-बार राशि खर्च नहीं करना पड़ेगी।
विज्ञापन


यह संत रहे मौजूद
प्रेजेंटेशन दौरान अखाडा परिषद उज्जैन के अध्यक्ष महंत डॉ. रामेश्वर दास जी कोषाध्यक्ष महंत भगवान दास जी, महंत सेवागिरी महाराज, महंत प्रेम गिरि महाराज, महंत देवगिरी महाराज, महंत रामचंद्र दास जी, महंत दिग्विजय दास जी, महंत राजीव लोचन दास जी, महेंद्र महेश दास जी महाराज सहित सभी अखाड़ों के साधु संत मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने सम्मान किया तो संत हो गए खुश

संत हो गए खुश

अधिकारियों ने सम्मान किया तो संत हो गए खुश

अधिकारियों ने सम्मान किया तो संत हो गए खुश

अधिकारियों ने सम्मान किया तो संत हो गए खुश

सम्मान किया तो संत हो गए खुश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed