फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Road Accident Bike rider student dies due to collision with milk vehicle in Ujjain

Road Accident: बाइक सवार छात्र की दूध वाहन में टक्कर से मौत, कोचिंग पढ़कर घर लौट रहा था

Sun, 29 Jan 2023 12:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 29 Jan 2023 12:33 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में एक छात्र की मौत हो गई। छात्र कोचिंग पढ़कर घर लौट रहा था। बाइक चला रहे छात्र को दूध ले जा रही गाड़ी ने टक्कर मार दी।
 

विज्ञापन
Road Accident Bike rider student dies due to collision with milk vehicle in Ujjain
मृतक छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिले के पंवासा में पीलिया खाल के पास कोचिंग से लौट रहे बाइक सवार छात्र को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर पड़ताल की तो पता चला कि युवक की जान लेने वाला वाहन दूध वाहन है।

विज्ञापन


पंवासा थाना प्रभारी गजेन्द्र पचोरिया ने बताया कि कानड़ निवासी सुमित पिता महेश शर्मा पंवासा में किराए का कमरा लेकर रहता है। रोजाना की तरह वह शनिवार शाम भी तीन बत्ती चौराहा स्थित कोचिंग सेंटर पर पढ़ने गया था। शाम को कोचिंग पढ़कर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान पिलिया खाल के पास तेज गति से आए वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया। सूचना के बाद मृतक के परिजन उज्जैन आ गए थे, उन्होंने बताया कि वह परिवार का इकलौता पुत्र था। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद जांच में पता चला है कि उसे किसी दूध वाहन कुचला है, पुलिस पता लगा रही है कि टक्कर मारने वाला कौन सा वाहन था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed