फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Riders for Nation; Cycle rally will be taken out on 13th for freedom from pollution

Ujjain: राइडर्स फॉर नेशन; प्रदूषण से आजादी के लिए 13 को निकाली जाएगी साइकिल रैली, ऑनलाइन पंजीयन शुरू

Thu, 10 Aug 2023 06:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 10 Aug 2023 06:30 PM IST
सार

राइड फॉर नेशन कार्यक्रम का आयोजन 13 अगस्त 2023 को देवास रोड स्थित तरणताल चौराहे पर शाम चार बजे होगा। साइकिल रैली में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Riders for Nation; Cycle rally will be taken out on 13th for freedom from pollution
साइकिल रैली निकालते राइडर्स - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं साइकिल के प्रति जागरूकता अभियान के अंतर्गत संस्था सोसायटी ऑफ ग्लोबल साइकिल द्वारा आयोजित राइड फॉर नेशन कार्यक्रम का आयोजन 13 अगस्त 2023 को देवास रोड स्थित तरणताल चौराहे पर शाम चार बजे होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था द्वारा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, उज्जैन वाले ग्रुप और नित्य नैवेद्यम के सहयोग से प्रदूषण से आजादी के लिए साइकिल रैली निकाली जाएगी। रैली में भाग लेने के लिए पंजीयन शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


सोसायटी ऑफ ग्लोबल साइकिल के सचिव विवेक मेश्राम ने बताया कि विगत सात वर्ष से संस्था द्वारा उज्जैन शहर में चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण एवं साइकिल के प्रति जागरूकता अभियान के अंतर्गत 13 अगस्त को राइड फॉर नेशन कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, उज्जैन वाले ग्रुप और नित्य नैवेद्यम के सहयोग से किया जा रहा है। 
विज्ञापन


राइड फॉर नेशन कार्यक्रम का यह तीसरा वर्ष है। आयोजन शाम चार बजे देवास रोड स्थित तरणताल चौराहे पर होगा। इस दौरान से प्रदूषण से आजादी के लिए साइकिल रैली निकाली जाएगी। साइकिल रैली तरणताल चौराहे से शुरू होकर संजीवनी हॉस्पिटल, पुलिस कंट्रोल रूम, घास मंडी चौराहा, शहीद पार्क, टॉवर चौक, तीन बत्ती चौराहा, दो तालाब, नानाखेड़ा, सी 21 माल, कासमोस माल, महानंदा नगर एरीना से देवास रोड होते मीटर का मार्ग वापस तरणताल चौराहा पर पहुंचेगी। यात्रा प्रभारी अमित पंडया ने बताया कि साइकिल रैली में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed