{"_id":"669c5cee964f5f189f0855d6","slug":"retired-soldier-surendra-bhadoria-who-shot-bjp-leader-arrested-from-dewas-arrested-after-laying-siege-as-soon-as-the-location-was-found-ujjain-news-c-1-1-noi1228-1913242-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: देवास से पकड़ाया भाजपा नेता को गोली मारने वाला रिटायर्ड फौजी, लोकेशन से पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: देवास से पकड़ाया भाजपा नेता को गोली मारने वाला रिटायर्ड फौजी, लोकेशन से पहुंची पुलिस
Sun, 21 Jul 2024 08:42 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 08:42 AM IST
सार
भाजपा नेता पर गोली चलाने वाले आरोपी रिटायर्ड फौजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, अभी एक आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
थाना नागझिरी जहां हुई थी वारदात
विस्तार
उज्जैन जिले में हामूखेड़ी में भाजपा नेता और बिल्डर प्रकाश यादव को गोली मारने वाले रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र भदौरिया को पुलिस ने देवास से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद वह अपने किसी परिचित के घर जाकर छिप गया था। एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस ने उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात हामूखेड़ी में पड़ोसियों के बीच बच्चों को लेकर हुए विवाद में बात इतनी आगे बढ़ी थी कि साधारण मारपीट के बाद गोलीकांड हो गया। रिटायर्ड फोजी सुरेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने बिल्डर एवं भाजपा के नेता प्रकाश यादव पर गोली चला दी थी। इसके पहले दोनों परिवारों के बीच विवाद में मारपीट भी हुई थी, जिसमें भदौरिया की मां को भी गंभीर चोंट लगने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसमें से पांच आरोपी शुक्रवार की सुबह तक पकड़ा गए थे, जबकि मुख्य आरोपी सुरेंद्र व एक अन्य फरार हो गए थे। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने सुरेंद्र को देवास से लोकेशन मिलने पर घेराबंदी कर पकड़ लिया, जबकि एक अन्य साथी अब भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी करने के बाद गोली कांड में उपयोग की गई रिवॉल्वर भी बरामद कर जब्त कर ली है। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ धारा 109, 190, 191 और 132 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
विज्ञापन
