फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Singer Sunanda Sharma Reached Ujjain Mahakal Temple Mahakaleshwar Bhasma Aarti Photos News in Hindi

Ujjain News: पंजाबी गायिका सुनंदा पहुंची बाबा महाकाल के दरबार, कहा- भस्म आरती में जो अनुभव किया बता नहींं सकती

Tue, 18 Mar 2025 01:28 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 18 Mar 2025 01:28 PM IST
सार

Sunanda Sharma in Ujjain: बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गायिका और अभिनेत्री सुनंदा शर्मा ने कहा कि भस्मारती में उन्हें जो अनुभव हुआ, उसे वे शब्दों में नहीं बयां कर सकतीं। उन्होंने कहा, जो भी था, वह काफी अच्छा था और इससे मुझे सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त हुई है।

विज्ञापन
Singer Sunanda Sharma Reached Ujjain Mahakal Temple Mahakaleshwar Bhasma Aarti Photos News in Hindi
गायिका सुनंदा शर्मा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन।

विस्तार

गायिका और अभिनेत्री सुनंदा शर्मा आज श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्मारती में शामिल हुईं। महाकालेश्वर मंदिर में उन्होंने परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए और दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठक भस्मारती देखी। भस्मारती के बाद बाबा महाकाल का पूजन किया जो पं. आकाश पुजारी ने करवाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  एमपी में दो साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव, कल से तीन दिन बारिश का अलर्ट, आज भी छाएं रहेंगे बादल
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि पंजाबी और हिंदी गीत गायिका व अभिनेत्री सुनंदा शर्मा भस्मारती में परिवार समेत शामिल हुईं। उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए और चांदी द्वार से जलाभिषेक भी किया। भस्मारती के दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दीं। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद उन्होंने श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की। साथ ही उन्होंने कहा कि भस्मारती में उन्हें जो अनुभव हुआ, उसे वे शब्दों में नहीं बयां कर सकतीं। उन्होंने कहा, जो भी था, वह काफी अच्छा था और इससे मुझे सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त हुई है। मैंने इस आरती के बारे में जितना सुना था, उससे कहीं अधिक महसूस किया है। मैं पहली बार बाबा महाकाल के दरबार में आई हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गानों से ही नहीं, बिग बॉस में जाकर भी प्रसिद्ध हुईं सुनंदा
सुनंदा शर्मा पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उनके कई गाने सुपरहिट हैं। सुनंदा शर्मा 'मेरी मम्मी नू पसंद' और 'जानी तेरा ना' जैसे गानों के लिए मशहूर हैं। उन्होंने पंजाबी गानों के साथ-साथ हिंदी गाने भी गाए हैं। सुनंदा शर्मा नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ म्यूजिक वीडियो कर चुकी हैं। वहीं, सलमान खान के शो 'बिग बॉस' में भी मेहमान बनकर जा चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: कैग रिपोर्ट में खुलासा: प्राकृतिक आपदा सहायता और संबल योजना में 32 करोड़ की राशि अपात्रों के खातों में भेजी


इसीलिए सुर्खियों में हैं सुनंदा
गायिका सुनंदा शर्मा हाल ही में तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने पंजाबी संगीत निर्माता पिंकी धालीवाल पर उनके गानों का भुगतान रोकने और शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने पिंकी धालीवाल पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कई पोस्ट किए और पंजाब के मुख्यमंत्री से मदद भी मांगी थी। उनके पोस्ट सामने आने के बाद पंजाब सरकार और महिला आयोग ने मामले पर संज्ञान लिया था। फिलहाल, पिंकी धालीवाल पुलिस हिरासत में हैं। मैड 4 म्यूजिक और अमर ऑडियो जैसी कंपनियां चलाने वाले पिंकी धालीवाल पर गैरकानूनी, शोषणकारी और अपमानजनक आचरण का आरोप लगा है। सुनंदा शर्मा का दावा है कि इससे उन्हें काफी वित्तीय नुकसान, मानसिक आघात और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।
 

पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा पहुंची बाबा महाकाल के दरबार, मांगी मन की मुराद, कहा - भस्म आरती मे ज

 

पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा पहुंची बाबा महाकाल के दरबार, मांगी मन की मुराद, कहा - भस्म आरती मे ज

 

ये वीडियो भी देखें...


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed