फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Preparation Simhastha, Final central marking started widening, putting red marks started

Ujjain News: सिंहस्थ की तैयारी, सड़क चौड़ीकरण के लिए दुकान और मकानों पर लगाए गए लाल निशान, जल्द शुरू होगा काम

Tue, 13 May 2025 06:57 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 13 May 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
Preparation Simhastha,  Final central marking started widening,  putting red marks started
मार्किंग करते निगम अधिकारी - फोटो : credit

उज्जैन सिंहस्थ 2028 की तैयारी जोरों पर चल रही हैं। इसे लेकर शहर के प्रमुख मार्गों को चौड़ा किया जाना है, जिसे लेकर अब काम शुरू हो गया है। मंगलवार को नगर निगम की टीम ने शहर के कोयला फाटक से लेकर कंठाल चौराहा तक अंतिम सेंट्रल मार्किंग, और बियाबानी से होते हुए तेलीवाड़ा चौराहा तक मकानों के अंदर मार्किंग कर लाल निशान लगाए। अब जल्द ही इन मार्गों को चौड़ा करने का काम शुरू होगा। सड़क चौड़ी होने के बाद यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और रोज लगने वाले जाम से भी लोगों को छुटकारा मिलेगा। नगर निगम की टीम ने चौड़ीकरण की जद में आने वाले भवनों व दुकानों पर निशान लगाकर अंतिम मार्किंग कर ली है।  

विज्ञापन


विज्ञापन


ये भी पढ़ें:सामूहिक विवाह कार्यक्रम के बैनर पर तस्वीर नहीं, कांग्रेस का ये नेता भड़का, उठकर चले गए भाजपा नेता
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुबह नगर निगम की टीम कोयला फाटक पहुंची। यहां से टीम ने कंठाल चौराहा तक सड़क के बीच में निशान लगाना शुरू किया। लाल निशान लगाते हुए टीम ने फाइनल सेंट्रल मार्किंग की। इसके साथ ही बियाबानी चौराहा से होते हुए तेलीवाड़ा चौराहा तक मकानों के अंदर मार्किंग कर निशान लगाए। इस दौरान कई दुकानों के अंदर 5 से 10 फीट तक निशान लगाए गए हैं। 

ये भी पढ़ें:  प्रदेश के 7 संभागों में आज बारिश- आंधी का अलर्ट, कई जिलों में रहेगी तेज गर्मी, 16 मई तक असर

रहवासियों और व्यापारियों को चौड़ीकरण के नोटिस भी दिए गए हैं। जल्द ही नगर निगम द्वारा संबंधित क्षेत्र के रहवासियों को उद्घोषणा (अनाउंसमेंट) के माध्यम से सूचित किया जाएगा कि चौड़ीकरण अंतर्गत निगम द्वारा कार्य प्रारंभ किया जाना है, जिसमें संबंधित भवन और भूमि स्वामी अपनी जगह को खाली कर दें। वीडी मार्केट, तेलीवाड़ा होते हुए छोटे पुलिया तक 15 मीटर चौड़ी सड़क बननी है।

मार्किंग करते निगम अधिकारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed