फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Prayer for world peace with Shiv Tandav Strot, other countries joined with Sri Lanka, connected online

MP: शिव तांडव स्त्रोत के साथ विश्व शांति की प्रार्थना, श्रीलंका के साथ अन्य देशों हुए शामिल, ऑनलाइन जुड़े

Sun, 05 Feb 2023 07:34 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 05 Feb 2023 07:34 AM IST
सार

कृष्णा मिश्रा गुरुजी ने कहा अब वक्त आ गया है कि हमें अपने धर्म, जाति, भाषा, राष्ट्र के साथ मानव धर्म के बारे में सोचना होगा क्योंकि मानव धर्म से ही सभी जाति, देश, धर्म, पंथ हैं।

विज्ञापन
Prayer for world peace with Shiv Tandav Strot, other countries joined with Sri Lanka, connected online
ऑनलाइन विश्व शांति के लिए प्रार्थना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीलंका के स्वतंत्रता दिवस पर श्रीलंका में चल रहे वित्तीय संकट और मानव धर्म विश्व शांति हेतु सामूहिक प्रार्थना ऑनलाइन संपन्न हुई। श्रीलंका के डिसेबल क्रिकेटर एसोसिएशन के सीईओ अध्यक्ष  श्रीलक्षण फर्नाडो ने कहा 'बड़ा सुखद अनुभव रहा कि हमारे देश के स्वतंत्रता दिवस मनाने का जिम्मा भारत के कृष्णा गुरुजी ने उठाया जब की देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। मैं मेरे अनुभव को बयां नहीं कर सकता बस इतना कह सकता हूं कि आप सब को मेरा धन्यवाद मैं आपके द्वारा होने वाले हर देश के कार्यक्रम में शामिल होऊंगा।
विज्ञापन

 
फ्लोरिडा की वाइस प्रेसिडेंट प्रभा विहिनी शिवम ने कहा श्रीलंका में जन्म लेने के बाद मेरा अधिकांश जीवन अमेरिका में गुजरा। इस प्रकार के प्रयास हर देश वित्तीय मदद कर रहा है पर भावनात्मक प्रार्थना सभी देशों के साथ जो हो रहा है इसका धन्यवाद में पूरी टीम को देती हूं। अमेरिका वॉशिंगटन की बैंक के अध्यक्ष श्रीलंका के जनाब शिराजने कहा कि संयुक्त प्रार्थना जरूर श्रीलंका को स्थिरता देगी। कृष्णा मिश्रा गुरुजी ने कहा अब वक्त आ गया है कि हमें अपने धर्म, जाति, भाषा, राष्ट्र के साथ मानव धर्म के बारे में सोचना होगा क्योंकि मानव धर्म से ही सभी जाति, देश, धर्म, पंथ हैं। उन्होंने कहा कोई भी देश हो सब देशों के नागरिकों के अंगों के एक ही नाम हैं, एक ही दवाई है, एक ही सूरज एक ही चंद्रमा, एक ही हवा है हम होते कौन है इसको बांटने वाले अगर बांट भी किया तो आपस की खुशियां मिल जुल कर मनाएं दुख मिल कर बांटे।
विज्ञापन


सभी देश धन से सहायता करते हैं। पर इस मानव धर्म विश्व शांति की प्रार्थना में श्रीलंका की आर्थिक स्थिरता जल्द दूर हो विकास शील देशों में होने लगेगी। कार्यक्रम में दुबई, कनाडा, अमेरिका, नेपाल, जर्मनी, सिंगापुर, थाईलैंड,  डेनमार्क, मरिशास,दोहा, ईरान, जर्मनी एवं अन्य देशों के लोगों ने मानव धर्म विश्व शांति हेतु प्रार्थना में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed