फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Pradeep Mishra said on the darshan system of Mahakal temple - Do not drive people away from

Mahakal: महाकालेश्वर की दर्शन व्यवस्था पर प्रदीप मिश्रा का कटाक्ष, कथा में बोले- मंदिर से लोगों को मत भगाओ

Mon, 10 Apr 2023 10:27 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 10 Apr 2023 10:27 AM IST
सार

प्रदीप मिश्रा ने महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मंदिर में दर्शन की व्यवस्था में लगे अधिकारी और कर्मचारी सुन ले कि उन्हें बाबा महाकाल ने यहां श्रद्धालुओं को सरल और सुलभ दर्शन करवाने का मौका दिया है।

विज्ञापन
Pradeep Mishra said on the darshan system of Mahakal temple - Do not drive people away from
उज्जैन में प्रदीप मिश्रा की कथा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन के मुरलीपुरा में चल रही शिव महापुराण कथा के दौरान सीहोर वाले कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मंदिर में दर्शन की व्यवस्था में लगे अधिकारी और कर्मचारी सुन ले कि उन्हें बाबा महाकाल ने यहां श्रद्धालुओं को सरल और सुलभ दर्शन करवाने का मौका दिया है। यह नहीं कि वह हजारों किलोमीटर दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को पल भर भी बाबा महाकाल की झलक ना देखने दें। मंदिर समिति श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए भगवान के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को अपने देवाधिदेव बाबा महाकाल के दर्शन जरूर करने दें, उन्हें धक्के ना मारे। क्योंकि कालाधिपति महाकाल सब देख रहे हैं।
विज्ञापन


पं. मिश्रा ने भक्तों से कहा कि आपको अगर भगवान का जलाभिषेक करने का अवसर प्राप्त नहीं हो रहा है, भगवान के दूर से दर्शन हो रहे हैं तो परेशान मत होना। क्योंकि शिव महापुराण की वायव्य संहिता कहती है अगर शिव का दर्शन दूर से हो रहा है और आप जलाभिषेक नहीं कर पा रहे हैं तो शिवलिंग के ऊपर बंधी जलाधारी से प्रवाहित जल को भी अगर आप देख लेंगे तो आपकी ओर से भगवान का जलाभिषेक हो जाएगा। इसलिए कथा की पूर्णाहुति के बाद जब घर लौटो तो भगवान महाकाल के दर्शन करने अवश्य जाना तथा उनसे अपने घर चलने की प्रार्थना करना। 
विज्ञापन


लाखों श्रद्धालु तो व्यवस्था में अभी बदलाव क्यों...?
उज्जैन में इन दिनों सीहोर वाले कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा चल रही है, जिसमें शामिल होने लाखों श्रद्धालु धर्मनगरी उज्जैन आए हुए हैं। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति ने अचानक शीघ्र दर्शन की व्यवस्था में बदलाव कर ऑफलाइन टिकट को बंद करते हुए ऑनलाइन टिकट शुरू किया है, जो कि गलत है। यदि इस नई व्यवस्था का प्रयोग करना ही था तो इसे बाद में भी किया जा सकता था। लेकिन ऐसे समय में जब मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ है। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के इस प्रकार के निर्णय से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed