फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   PM Modi will inaugurate the Mahakal temple corridor, CM Shivraj gave information

Mahakaleshwar: 11 अक्टूबर को पीएम मोदी करेंगे महाकाल मंदिर कॉरिडोर का लोकार्पण, सीएम शिवराज ने दी जानकारी

Mon, 19 Sep 2022 02:50 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 19 Sep 2022 02:50 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 11 अक्टूबर को महाकालेश्वर मंदिर कॉरीडोर के प्रथम चरण का लोकार्पण करेंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मीडिया से चर्चा में ये जानकारी दी। 

विज्ञापन
PM Modi will inaugurate the Mahakal temple corridor, CM Shivraj gave information
महाकाल मंदिर कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 11 अक्टूबर को महाकालेश्वर मंदिर कॉरीडोर के प्रथम चरण का लोकार्पण करेंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मीडिया से चर्चा में ये जानकारी दी। पीएम मोदी का 30 दिनों के भीतर यह मध्यप्रदेश का दूसरा दौरा होगा। लंबे समय से महाकाल मंदिर के कॉरिडोर के लोकार्पण की अटकलें चल रही थीं। पहले पीएम मोदी जून माह में लोकार्पण करने उज्जैन पहुंचने वाले थे, लेकिन कुछ कारणों के चलते कार्यक्रम नहीं हो सका। लेकिन अब 11 अक्टूबर को पीएम लोकार्पण करने आ सकते हैं। माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार अयोध्या और काशी की तरह उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर के लोकार्पण में भव्य कार्यक्रम आयोजित करेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन


750 करोड़ की लागत से किया गया है विस्तारीकरण
महाकाल मंदिर विस्तारीकरण प्रोजेक्ट का काम करीब 750 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसके तहत पहले चरण में महाकाल पथ, रूद्र सागर का सौंदर्यीकरण, विश्राम धाम आदि काम पूरे किए जा चुके हैं। विस्तारीकरण के कामों के बीच हाल ही में महाकाल पथ श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था। त्रिवेणी संग्रालय के पास से महाकाल पथ का बड़ा द्वार बनाया गया है। महाकालेश्वर मंदिर परिसर में 9 अलग अलग द्वार रहेंगे, जेके सीमेंट की ओर से करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की धर्मशाला बनाकर महाकाल मंदिर को संचालन के लिए दी जाएगी। महाकाल मंदिर के सामने का मार्ग 70 मीटर चौड़ा हो गया है। महाकाल मंदिर चौराहे तक का मार्ग 24 मीटर चौड़ा किया जाएगा। विस्तारीकरण के बाद महाकाल मंदिर का क्षेत्र 2.2 हेक्टेयर से बढ़कर 20 हेक्टेयर से अधिक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed