फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panchayat and Rural Development Minister Patel will participate in the ride of Baba Mahakal.

Ujjain News: बाबा महाकाल की सवारी में शामिल होंगे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री पटेल, रामघाट पर करेंगे पूजन

Sun, 28 Jul 2024 09:51 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 28 Jul 2024 09:51 PM IST
सार

भगवान श्री महाकाल की सवारी 29 जुलाई को निकाली जाएगी, जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री मध्यप्रदेश शासन प्रहलाद सिंह पटेल भी सम्मिलित होंगे। मंत्री पटेल दोपहर 2:45 बजे उज्जैन पहुंचेंगे और श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन तथा पालकी का पूजन करेंगे।

विज्ञापन
Panchayat and Rural Development Minister Patel will participate in the ride of Baba Mahakal.
बाबा महाकाल की सवारी मे शामिल होंगे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री पटेल

विस्तार

भगवान श्री महाकाल की सवारी 29 जुलाई को निकाली जाएगी। इसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री मध्यप्रदेश शासन प्रहलाद सिंह पटेल भी सम्मिलित होंगे। मंत्री पटेल दोपहर 2:45 बजे उज्जैन पहुंचेंगे और श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन तथा पालकी का पूजन करेंगे। मंत्री पटेल द्वारा रामघाट पर भी पालकी पूजन किया जाएगा। इसके बाद मंत्री पटेल नलखेड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। याद रहे कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप श्रावण-भादौ माह में निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारियों में कैबिनेट मंत्रीगण शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


प्रहलाद सिंह पटेल कटनी जिले में नर्मदाखंड सेवा संस्थान मसंध तहसील बहोरीबंद के संस्थापक हैं। वे नियमित रूप से विभिन्न रक्तदान और नेत्रदान शिविरों का संचालन करते हैं और गरीब बच्चों और व्यक्तित्व विकास के लिये विभिन्न पाठ्यक्रमों का संचालन करते हैं। पटेल मूल्य आधारित शाकाहारी जीवनशैली और पूर्ण शराबबंदी को बढ़ावा देने के लिए शाकाहारी परिषद समिति के सदस्य हैं। वे भारतीय संस्कृति के संरक्षण, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, किसानों, गुरु “निर्विकार पंथ के श्रीश्री बाबाश्री’’ के मार्गदर्शन में समर्पित हैं। पटेल की राजनीतिक यात्रा वर्ष 1982 से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष से शुरू हुई। वे वर्ष 1986 से 1990 के बीच युवा मोर्चा के सचिव और भारतीय जनता पार्टी के महासचिव रहे। पटेल वर्ष 1989 में 9वीं लोकसभा के लिए पहली बार, वर्ष 1996 में दूसरी बार, वर्ष 1999 में तीसरी बार, वर्ष 2014 में चौथी बार और वर्ष 2019 में 5वीं बार सदस्य निर्वाचित हुए। वे वाजपेयी सरकार में कोयला राज्य मंत्री रहे। पटेल वर्ष 2019 में लोकसभा में निर्वाचित होने के बाद सरकार में खाद्य प्र-संस्करण और जलशक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री रहे। पटेल मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 में 16वीं विधानसभा के लिए सदस्य निर्वाचित हुए। उन्होंने 25 दिसम्बर, 2023 को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed