फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Minister Govind Singh Rajput and player Deepa Malik visited Baba Mahakal

Ujjain: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और खिलाड़ी दीपा मलिक ने किए महाकाल के दर्शन, पुजारियों ने विधिवत कराई पूजा

Mon, 15 Jul 2024 08:57 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 15 Jul 2024 08:57 AM IST
सार

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की। उसके बाद नंदी हॉल में बैठकर ओम नमः शिवाय का जाप किया। पद्मश्री दिव्यांग खिलाड़ी दीपा मलिक ने व्हील चेयर और अच्छे से दर्शन व्यवस्था को लेकर मंदिर प्रशासन की जमकर सराहना की।

विज्ञापन
Ujjain: Minister Govind Singh Rajput and player Deepa Malik visited Baba Mahakal
बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और पद्मश्री दिव्यां

विस्तार

बाबा महाकाल के दरबार मे आज मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान सपत्नीक श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। दौरान उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की। उसके बाद नंदी हॉल में बैठकर ओम नमः शिवाय का जाप किया। बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे श्री राजपूत को पं महेश पुजारी ने पूजन अर्चन सम्पन्न करवाया। इस दौरान अपने नदी के कानों में अपनी मनोकामना कही। श्री राजपूत ने मंदिर परिसर में साक्षी गोपाल जी व सिद्धि विनायक जी के भी दर्शन किए।
विज्ञापन

 

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुँचे उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और पद्मश्री दिव्यां

विज्ञापन

 

दूसरी ओर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पद्मश्री और अर्जुन अवार्डी भारतीय दिव्यांग खिलाड़ी दीपा मालिक ने भी आज भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। पूजन अर्चन करवाने वाले अर्पित पुजारी ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में पद्मश्री व अर्जुन अवार्डी भारतीय दिव्यांग खिलाड़ी दीपा मालिक ने भगवान महाकाल का पूजन व दर्शन नंदी हॉल से किया। दीपा यहां अपने परिवार के साथ पहुंची थीं। मंदिर में दर्शन के लिए दिव्यांगजनों के लिए की जा रही व्हील चेयर और अच्छे से दर्शन व्यवस्था को लेकर दीपा ने मंदिर प्रशासन की जमकर सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुँचे उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और पद्मश्री दिव्यां

 

दीपा ने कहा कि हम पैरालंपिक की तैयारी कर रहे हैं। हमारा देश 2024 के पैरालंपिक खेलों के लिए जा रहा है। देश की अच्छी भागीदारी हो और ढेर सारे मैडल प्राप्त करने के साथ ही परिवार की शांति के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना करने आई हूं।

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुँचे उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और पद्मश्री दिव्यां

याद रहे कि दीपा मलिक शॉटपुट एवं जेवलिन थ्रो के साथ-साथ तैराकी एवं मोटर रेसलिंग से जुड़ी दिव्यांग भारतीय खिलाड़ी है, जिन्होंने वर्ष 2016 में आयोजित पैरालंपिक में शॉटपुट में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed