फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Rangpanchami: Preparations for Mahakaleshwar Veerbhadra flag procession begin

Ujjain Rangpanchami: महाकाल मंदिर से निकलेगा वीरभद्र ध्वज चल समारोह, 51 पताका के साथ निकलेंगी चार गैर

Mon, 17 Mar 2025 06:34 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 17 Mar 2025 06:34 PM IST
विज्ञापन
Ujjain Rangpanchami: Preparations for Mahakaleshwar Veerbhadra flag procession begin
रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर से निकलेगा वीरभद्र ध्वज। - फोटो : अमर उजाला

श्री महाकालेश्वर वीरभद्र ध्वज चल समारोह समिति द्वारा 19 मार्च को रंगपंचमी पर्व पर नगर में निकलने वाले ध्वज चल समारोह की तैयारी प्रारंभ हो गई है। महाकालेश्वर मंदिर से ध्वज चल समारोह प्रारंभ होगा। इसके पहले दोपहर में सिंहपुरी से गेर प्रारंभ होकर महाकाल मंदिर पहुंचेगी। मंदिर समिति द्वारा ध्वज प्रदान किया जाएगा। इसी दिन शाम को शहर में सिंहपुरी, कार्तिक चौक, भागसीपुरा की गेर भी ध्वज निशान के साथ निकलेगी।

विज्ञापन


रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर से निकलेगा वीरभद्र ध्वज चल समारोह,51 ध्वज पताका के साथ शहर मे निकलेगी
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर वीरभद्र ध्वज चल समारोह को लेकर तैयारी प्रारंभ हो गई हैं। दो दिन पहले मंदिर प्रांगण में वीरभद्र का पूजन कर ध्वज का पूजन किया गया। इसके साथ ही मंदिर के पुजारी और पुरोहितों की बैठक भी आयोजित की जा चुकी है। ध्वज चल समारोह समिति के अध्यक्ष आशीष पुजारी ने बताया कि परंपरानुसार रंगपंचमी पर्व 19 मार्च को संध्या के समय भगवान महाकाल और सभा मंडप में विराजित श्री वीरभद्र का पूजन करने के बाद ध्वज पूजन के साथ कोटितीर्थ कुंड की परिक्रमा कर ध्वज चल समारोह श्री महाकालेश्वर मंदिर से प्रारंभ होगा। चल समारोह में 51 ध्वज पताका के साथ एक चांदी का ध्वज, श्री वीरभद्र जी का रथ और करीब 7 से 8 धार्मिक झांकियों के साथ ही भगवान महाकाल के सेहरा दर्शन की झांकी भी शामिल रहेगी। वहीं ढोल, ताशे, अखाड़े के साथ ही उज्जैन व अन्य स्थानों से आए बैंड भी धार्मिक गीतों की स्वर लहरी बिखेरते हुए शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मादा चीता 'गामिनी' और चार शावकों को खुले जंगल में छोड़ा गया, कूनो पार्क में अब कुल 26 चीते

इन मार्गों से निकलेगा ध्वज चल समारोह
श्री महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह श्री महाकाल मंदिर से पूजन के बाद प्रारंभ होकर तोपखाना, दौलतगंज चौराहा, फव्वाराचौक, नई सड़क, कंठाल चौराहा, सतीगेट, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, सराफा, पटनी बाजार, गुदरी चौराहा होकर वापस श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगा।

ये भी पढ़ें-  बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे क्रिकेटर केएल राहुल, मस्तक पर लगवाया तिलक, पहनी आंकड़े की माला

महाकाल मंदिर में सिंहपुरी की गेर को सौंपेंगे ध्वज
रंगपंचमी के अवसर पर सिंहपुरी से दोपहर में गेर निकलेगी। गेर विभिन्न मार्गों से होकर श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद महाकाल मंदिर समिति द्वारा सिंहपुरी की गेर को ध्वज भेंट किया जाएगा। रंगपंचमी पर शहर में महाकाल मंदिर से चल समारोह प्रारंभ होगा। वहीं, सिंहपुरी, भागसीपुरा, कार्तिक चौक से भी ध्वज चल समारोह प्रमुख मार्गों से होकर निकलेंगे। चल समारोह में ध्वज निशान, बैंड-बाजे, ढोल, विभिन्न अखाड़े, झांकी, गुरु मंडली के सदस्य शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed