फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Electricity Dept Officer Birthday Viral Video Makes Grand Entry on Elephant Currency-Style Cake

Ujjain: सरकारी दफ्तर में 'साहब' का शाही बर्थडे, हाथी पर एंट्री और नोटों जैसे केक का वीडियो वायरल; नोटिस जारी

Mon, 24 Aug 2026 01:53 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2026 01:53 PM IST
सार

उज्जैन के वल्लभनगर जोन में सहायक यंत्री रविकांत मालवीय के जन्मदिन का शाही जश्न सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में उन्हें हाथी पर बैठाकर कार्यालय लाया गया और नोटों जैसी डिजाइन वाला केक काटा गया। मामले सामने आने के बाद विभाग ने नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
Ujjain Electricity Dept Officer Birthday Viral Video Makes Grand Entry on Elephant Currency-Style Cake
शाही जन्मदिन मनाने वाले सहायक यंत्री को नोटिस जारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के वल्लभनगर जोन के सहायक यंत्री का जन्मदिन शाही अंदाज में मनाए जाने का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विभाग के कर्मचारी और सहायक यंत्री के चाहने वाले उन्हें हाथी पर बैठाकर ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यालय में प्रवेश कराते नजर आ रहे हैं। इसके बाद कार्यालय के बाहर डांस किया गया और 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियों जैसी डिजाइन वाले केक को काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन




पूरा मामला मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के वल्लभनगर जोन से जुड़ा है। यहां के सहायक यंत्री रविकांत मालवीय का जन्मदिन बीते सप्ताह मनाया गया। आमतौर पर रविवार को शासकीय कार्यालयों में अवकाश रहता है, लेकिन इस आयोजन में बड़ी संख्या में कर्मचारी और सहायक यंत्री के परिचित शामिल हुए। सभी ने शाही अंदाज में सहायक यंत्री रविकांत मालवीय का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन


वायरल वीडियो से सुर्खियों में आया मामला
सरकारी कार्यालय में जन्मदिन मनाना अपने आप में कोई अपराध नहीं है, लेकिन इस आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया। वायरल वीडियो में कार्यालय के बाहर के साथ ही कार्यालय परिसर के अंदर भी सहायक यंत्री को जन्मदिन की बधाई दी जा रही है। इस दौरान राष्ट्रीय मुद्रा की तस्वीरों वाली डिजाइन का केक काटे जाने का दृश्य भी सामने आया है। मामले को लेकर मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री वी.के. मालवीय से बातचीत की गई। उनका कहना है कि विभाग में इस तरह जन्मदिन मनाना गलत है। सहायक यंत्री रविकांत मालवीय को नोटिस जारी किया गया है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  शहडोल में सड़क बनी खेत: 30 साल से इंतजार कर रहे ग्रामीणों ने कीचड़ में रोपी धान, चर्चाओं में अनोखा विरोध


सहायक यंत्री बोले- रविवार नहीं, शनिवार को मनाया था जन्मदिन
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो को लेकर जब वल्लभनगर जोन के सहायक यंत्री रविकांत मालवीय से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि यह वीडियो रविवार का नहीं, बल्कि शनिवार का है और उनका जन्मदिन इसी दिन मनाया गया था। हालांकि, सूत्रों का दावा है कि यह पूरा आयोजन रविवार को किया गया था। बताया जा रहा है कि सहायक यंत्री को हाथी पर बैठाने के लिए अंकपात मार्ग स्थित अखाड़े से हाथी बुलाया गया था।

फोटो की तारीख को लेकर उठे सवाल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सहायक यंत्री रविकांत मालवीय के जन्मदिन से जुड़े फोटो को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। एक फोटो में तस्वीर खींचे जाने के समय के साथ तारीख दर्ज होने का दावा किया जा रहा है। इसके आधार पर आयोजन रविवार, 23 अगस्त को होने की बात कही जा रही है। इस मामले में सहायक यंत्री द्वारा शनिवार को जन्मदिन मनाए जाने के दावे और वायरल फोटो की तारीख को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। ऐसे में मामले से जुड़े तथ्यों की पुष्टि विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed