फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Now Akashvani programs will be heard from Ujjain on FM 102.5

Ujjain News: 'यह आकाशवाणी का उज्जैन केंद्र है', अब FM 102.5 पर सुनाई देंगे ये स्वर, चलेंगे ये कार्यक्रम

Tue, 26 Aug 2025 10:02 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 26 Aug 2025 10:02 AM IST
सार

आकाशवाणी उज्जैन से प्रसारित होने वाले सभी कार्यक्रम अब एफ.एम. 102.5 मेगाहर्ट्ज पर उपलब्ध होंगे। इसमें ग्राम सभा, महिला सभा और युवा वाणी जैसे विशेष कार्यक्रम शामिल होंगे, जिनके माध्यम से स्थानीय संस्कृति, भाषा और सामाजिक संदेशों का प्रसार किया जाएगा।

विज्ञापन
Ujjain News: Now Akashvani programs will be heard from Ujjain on FM 102.5
चयनित युवाओं को दिया गया प्रशिक्षण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब जल्द ही आकाशवाणी उज्जैन से प्रसारित सभी कार्यक्रम एफ.एम. 102.5 मेगाहर्ट्ज पर सुने जा सकेंगे। यह उज्जैनवासियों के लिए गर्व का विषय है कि महाकाल की नगरी से प्रसारित स्वर अब पूरे क्षेत्र में गूंजेंगे। एफ.एम. पर सुनाई देने वाले इन कार्यक्रमों में ग्राम सभा, महिला सभा और युवा वाणी जैसे विशेष कार्यक्रम शामिल होंगे। प्रसारण के माध्यम से स्थानीय संस्कृति, भाषा, लोकजीवन और सामाजिक संदेशों को व्यापक स्तर पर प्रसारित किया जाएगा।

विज्ञापन
कार्यक्रम अधिकारी ने दी संपूर्ण जानकारी
पूरे प्रशिक्षण सत्र के संचालन और आकाशवाणी की दिशा के बारे में विस्तृत जानकारी कार्यक्रम अधिकारी, आकाशवाणी भोपाल राजेश भट्ट ने दी। उन्होंने प्रतिभागियों को समझाया कि आकाशवाणी किस प्रकार जनमानस से संवाद स्थापित करती है और उद्घोषक इस प्रक्रिया की धुरी होते हैं। भट्ट ने बताया कि ग्राम सभा, महिला सभा और युव वाणी इन तीनों कार्यक्रमों की प्रकृति अलग-अलग है, इसलिए उद्घोषकों को अपनी शैली और शब्द चयन पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि उज्जैन केंद्र की शुरुआत केवल एक संस्थागत प्रसारण नहीं, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और जनसमुदाय तक पहुंचाने का भी अभियान है। आपने बताया कि रेडियो की पहुंच आज भी बेहद व्यापक है और स्मार्टफोन तथा कार रेडियो के जरिए नई पीढ़ी भी बड़ी संख्या में एफ.एम. से जुड़ रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भाजपा कार्यालय में रायशुमारी के बाद लिफाफे में बंद नाम, घोषणा भोपाल से होगी
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्साह से भरे प्रतिभागी
प्रशिक्षण के पहले ही दिन चयनित प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक था। सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उद्घोषणा की बारीकियों को सीखने में गहरी रुचि दिखाई। कई प्रतिभागियों ने वरिष्ठ उद्घोषकों से संवाद करते हुए अपने संदेह दूर किए। प्रशिक्षणार्थियों का मानना था कि यह अवसर उनके लिए जीवन बदल देने वाला साबित होगा, क्योंकि वे न केवल एक मंच पा रहे हैं बल्कि समाज में अपनी पहचान बनाने का भी अवसर प्राप्त कर रहे हैं। आने वाले दिनों में उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण, स्टूडियो प्रबंधन और कार्यक्रम निर्माण की जानकारी भी दी जाएगी, जिससे वे आकाशवाणी की परंपरा को और समृद्ध बना सकें।

ऐसी चल रही तैयारी

भाषा का बताया उपयोग
प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि अलग-अलग कार्यक्रमों में भाषा की शैली कैसे बदलती है। ग्राम सभा में सहज और ग्रामीण परिवेश से जुड़ी भाषा, महिला सभा में संवेदनशील और प्रेरक भाषा तथा युवा वाणी में ऊर्जा से भरी आधुनिक भाषा का प्रयोग विशेष महत्व रखता है। इस अवसर पर प्रशिक्षण के मार्गदर्शन हेतु कई अनुभवी उद्घोषक भी उपस्थित रहे। इंदौर से आए  संजीव मालवीय, भोपाल केंद्र से पुरुषोत्तम और वर्तमान में उज्जैन की प्रभारी श्रीमती अनामिका चक्रवर्ती ने चयनित प्रतिभागियों को अपने अनुभव साझा किए। इन वरिष्ठ उद्घोषकों ने उद्घोषण की बारीकियों, प्रसारण अनुशासन और श्रोताओं से जुड़ने के तरीकों पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उद्घोषक को केवल शब्द नहीं बोलने चाहिए बल्कि उन शब्दों में भावनाएं और संवेदनशीलता झलकनी चाहिए। प्रशिक्षणार्थियों ने इन अनुभवी उद्घोषकों से कई सवाल पूछे और व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। उनकी उपस्थिति ने प्रशिक्षण को और अधिक जीवंत और प्रेरणादायी बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed