फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Nazia Khan Tarpans Ancestors and Mute Animals at Ramghat in Shipra River, Launches Fierce Attack on Islam

एमपी: उज्जैन के रामघाट पर नाजिया खान ने किया तर्पण-पिंडदान, सनातन धर्म अपनाने के दिए संकेत; क्या-क्या बोलीं?

Sat, 10 Oct 2026 03:13 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2026 03:13 PM IST
सार

उज्जैन के रामघाट पर नाजिया खान ने अपने पूर्वजों और बकरीद में काटे गए जानवरों की मुक्ति के लिए तर्पण-पिंडदान किया। इसके बाद उन्होंने इस्लाम पर सवाल उठाए और जल्द सनातन धर्म अपनाने की दिशा में कदम उठाने के संकेत दिए।

विज्ञापन
Nazia Khan Tarpans Ancestors and Mute Animals at Ramghat in Shipra River, Launches Fierce Attack on Islam
रामघाट पर ऐसे किया पिंडदान

विस्तार

विज्ञापन

महाकाल की नगरी उज्जैन में शिप्रा नदी के पवित्र रामघाट पर नाजिया खान ने अपने पूर्वजों और बकरीद के दौरान काटे गए जानवरों की मुक्ति के लिए तर्पण और पिंडदान किया। यह धार्मिक अनुष्ठान पंडित अजय जोशी के मार्गदर्शन और मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ।

तर्पण के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए नाजिया खान ने अपनी पुरानी धार्मिक मान्यताओं और इस्लाम को लेकर तीखी टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि 35 साल की उम्र में लिया गया यह निर्णय उनके जीवन का सबसे खूबसूरत फैसला है।

विज्ञापन

नाजिया खान ने सवाल उठाते हुए कहा कि जिस मजहब में उन्हें सीखने के लिए कुछ नहीं मिलता और जहां, उनके दावे के अनुसार, कुरान में पैगंबर मोहम्मद के माता-पिता और पूर्वजों का उल्लेख नहीं है, उससे वह क्या सीखेंगी? उन्होंने आलोचकों को चुनौती देते हुए कहा कि वे इस्लामिक किताबों या कुरान से ऐसी आयत दिखाएं, जिसमें पैगंबर के माता-पिता की प्रशंसा या उनके पूर्वजों का उल्लेख किया गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  भोपाल के 289 अनाथ बच्चों की स्कूल फीस भरेगा वक्फ बोर्ड, 21 लाख रुपये से अधिक होंगे खर्च

तर्पण को लेकर दिया तर्क
तर्पण के महत्व पर अपनी बात रखते हुए नाजिया खान ने कहा कि जब यहूदी, जैन और अन्य धर्मों के लोग गया जी सहित विभिन्न तीर्थस्थलों पर अपने पूर्वजों का तर्पण कर सकते हैं, तो कोई मुस्लिम व्यक्ति ऐसा क्यों नहीं कर सकता?

सनातन धर्म अपनाने के दिए संकेत
अपने बयानों के कारण धार्मिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा में आईं नाजिया खान ने सनातन धर्म अपनाने को लेकर भी संकेत दिए। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस दिशा में अगला कदम उठा सकती हैं। हालांकि, उनके धर्म परिवर्तन की औपचारिक घोषणा को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed