फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Navratri 2023: Goddess temple decorated for Navratri festival worshiped in Sarvartha Siddhi Yoga

Navratri 2023: नवरात्रि पर्व के लिए सजे देवी मंदिर, सर्वार्थ सिद्धि योग में ऐसे होगी मां की आराधना

Tue, 21 Mar 2023 11:30 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 21 Mar 2023 11:30 AM IST
सार

नवरात्रि इस बार 22 मार्च से शुरू हो रहा है, इसी दिन से भारतीय नववर्ष यानी नवसंवत्सर भी प्रारंभ हो जाएगा। इस बार तिथियों की घट बढ़ नहीं होने के कारण पूरे नौ दिन ही माता की आराधना की जाएगी।

विज्ञापन
Navratri 2023: Goddess temple decorated for Navratri festival worshiped in Sarvartha Siddhi Yoga
हरसिद्धि मंदिर, उज्जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्रि से पहले आदिशक्ति की आराधना के लिये देवी मंदिर सज गए हैं। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों पर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। मंदिर के गर्भगृह से लेकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन किया जा चुका है। नवरात्रि पर दुर्गा सप्तशती का पाठ भी प्रमुख मंदिरों में किया जाएगा। इस बार नवरात्र में पूरे नौ दिनों की नवरात्रि होगी। ज्योतिषाचार्य पंडित अजय व्यास ने बताया कि नवरात्रि के दौरान तीन सर्वार्थ सिद्धि योग 23 मार्च, 27 मार्च 30 मार्च को लगेगा। जबकि अमृत सिद्धि योग 27 और 30 मार्च को लगेगा। रवि योग 24 मार्च, 26 मार्च और 29 मार्च को लगेगा और नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी के दिन गुरु पुष्य योग भी रहेगा। हरसिद्धि मंदिर, गढ़कालिका माता मंदिर, चामुंडा माता मंदिर, नगरकोट माता मंदिर, हामूखेड़ी स्थित माता मंदिर पर रंगाई-पुताई के साथ विद्युत सज्जा का काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन


चैत्र नवरात्रि घटस्थापना शुभ मुहूर्त
चैत्र नवरात्रि बुधवार 22 मार्च से शुरू हो रही है। चैत्र नवरात्र घटस्थापना के मुहूर्त की शुरुआत 22 मार्च को सुबह 6 बजकर 23 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 32 मिनट तक (अवधि) 1 घंटा 9 मिनट) रहेगी। चैत्र नवरात्र प्रतिपदा तिथि 21 मार्च को रात 10 बजकर 52 मिनट से शुरू हो रही है और प्रतिपदा तिथि का समापन 22 मार्च को रात 8 बजकर 20 मिनट पर होगा।
विज्ञापन


नौका से होगा माता का प्रवेश
माता की आराधना का पर्व नवरात्रि इस बार 22 मार्च से शुरू हो रहा है, इसी दिन से भारतीय नववर्ष यानी नवसंवत्सर भी प्रारंभ हो जाएगा। इस बार तिथियों की घट बढ़ नहीं होने के कारण पूरे नौ दिन ही माता की आराधना की जाएगी। दुर्गा सप्तशती के मुताबिक बुधवार को शुरू होने से माता का आगमन नौका से होगा, जो फसल, धन धान्य और विकास के लिए लाभकारी रहेगा। चैत्र नवरात्र में इस बार तीन सर्वार्थ सिद्धि, तीन रवि योग, दो अमृत सिद्धि योग, दो राजयोग और गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोग भी बनेगा। नवरात्र में पड़ रहे शुभ योगों में खरीदारी फलदायक रहेगी। इस दौरान घरों और मंदिरों में देवी मां की विशेष पूजा अर्चना होगी। हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु मातारानी के दर्शनों को पहुंचेंगे। 22 मार्च को गुड़ी पड़वा, 23 को सिंधारा दूज, 24 को गणगौर तीज, 25 मार्च को विनायक चतुर्थी, 29 को महाअष्टमी और 30 मार्च को श्रीराम नवमी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन शहर के राम मंदिरों में दोपहर ठीक 12 बजे श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed