फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News: In this panchayat of MP, candidates got equal votes, realized the value of one vote, now lottery will decide win-lose

MP News: मप्र की इस पंचायत में प्रत्याशियों को मिले बराबर वोट, एक वोट की कीमत का हुआ एहसास, अब लॉटरी तय करेगी जीत-हार

Mon, 27 Jun 2022 05:21 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 27 Jun 2022 05:21 PM IST
सार

मप्र के उज्जैन जिले की एक ग्राम पंचायत ऐसी है जहां दोनों प्रत्याशियों को बराबर वोट मिले, इसलिए न कोई जीता न कोई हारा। 14 जुलाई को लॉटरी से जीत-हार का फैसला होगा। इस घटनाक्रम के बाद एक वोट की कीमत की चर्चा होती रही। 

विज्ञापन
MP News: In this panchayat of MP, candidates got equal votes, realized the value of one vote, now lottery will decide win-lose
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चुनावी सीजन चल रहा है और कई लोग ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि हमारे एक वोट से क्या फर्क पड़ेगा। अगर आप भी ये सोचते हैं कि एक वोट से क्या फर्क पड़ेगा तो ये खबर पढ़ना जरूरी है। एक वोट की कीमत क्या होती है यह उन प्रत्याशियों से समझिये जिनको चुनाव में बराबर वोट मिले। न कोई जीता न कोई हारा, मुकाबला टाई हो गया। हालात ऐसे हैं कि दोनों ही प्रत्याशी न खुशी मना पा रहे न दुख जता पा रहे। एक वोट ने दोनों की सरपंची की हसरत को रोक दिया।
विज्ञापन


मामला मप्र के उज्जैन जिले की  सिकंदरी ग्राम पंचायत का है। यह पंचायत अजजा पुरुष के लिए आरक्षित हुई थी। सरपंच पद के लिए यहां इस वर्ग के पांच उम्मीदवार मैदान में थे। गोठड़ा, सिकंदरी, जीवनखेड़ी को मिलाकर कुल 1047 मतदाता हैं। शनिवार को यहां मतदान हुआ था। इसमें सरपंच पद के उम्मीदवार संतोष और पदम को 252-252 वोट मिले। ऐसी स्थिति होने से दो से तीन बार मतगणना की गई लेकिन नतीजा यही रहा। अब यह हुआ है इस पंचायत में न कोई जीता और न हारा। मुकाबला टाई हो गया। चुनाव अधिकारी ने एसडीएम को इसकी जानकारी दी। अब 14 जुलाई को लॉटरी से तय होगा कि कौन पंचायत का मुखिया रहेगा। पंचायत में यह स्थिति बनने के बाद चर्चा शुरू हुई कि एक वोट की कीमत क्या होती है। सवाल उन लोगों पर भी उठा जिन्होंने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। यदि सभी मतदाता मताधिकार का प्रयोग करते तो यह स्थिति नहीं बनती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed