फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News: Four people gang-raped a blind woman, son came from Pune and got the case registered

MP News: नेत्रहीन महिला के साथ चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बेटे ने पुणे से आकर करवाया प्रकरण दर्ज

Fri, 16 Jun 2023 04:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 16 Jun 2023 04:07 PM IST
सार

उज्जैन जिले में चार लोगों ने नेत्रहीन महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस सामूहिक दुष्कर्म का प्रकरण तीन दिनों बाद उन्हेल थाने में दर्ज हुआ है। चारों आरोपी फरार हैं। 

विज्ञापन
MP News: Four people gang-raped a blind woman, son came from Pune and got the case registered
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में शर्मनाक घटना सामने आई है। जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र में चार लोगों ने नेत्रहीन महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस सामूहिक दुष्कर्म का प्रकरण तीन दिनों बाद उन्हेल थाने में उस समय दर्ज हुआ, जब महिला का बेटा पुणे से घर आया और थाने पहुंचकर उसने पुलिस को सारी बात बताई। 
विज्ञापन


उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि ग्राम लसूड़ीचौघड़ में रहने वाली 40 वर्षीय नेत्रहीन महिला के साथ गांव के ही चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोप है कि 13 जून 2023 की रात में गांव के ही चार युवक अंकित, कृष्णा सिंह, कार्तिक, और नीलेश भानमता ने उस समय सामूहिक दुष्कर्म किया जब रात्रि के समय उक्त महिला लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली थी। तभी इन चारों आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और भाग गए। महिला गांव में अकेली रहती है और उसका लड़का पुणे में रहता है। महिला ने लड़के को घटना की जानकारी दी। लड़का उन्हेल पहुंचा और महिला को लेकर थाने आया। शुक्रवार को इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करवाया गया है। थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि घटना में सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed