फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News: Firing in Ujjain for playing DJ in birthday party, one killed, one injured

MP News: बर्थडे पार्टी में डीजे बजाने को लेकर उज्जैन में चली गोलियां, एक की मौत, एक घायल

Thu, 16 Feb 2023 01:56 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 16 Feb 2023 01:56 PM IST
सार

उज्जैन जिले की तराना तहसील में बर्थडे पार्टी में डीजे बचाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गोलीबारी में एक की मौत हो गई। एक घायल है। 
 

विज्ञापन
MP News: Firing in Ujjain for playing DJ in birthday party, one killed, one injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

उज्जैन जिले की तराना तहसील के कायथा थाना क्षेत्र में ग्राम खातीखेड़ी में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो पक्षों में पुराने विवाद के चलते झगड़ा हुआ। इस विवाद मे एक पक्ष ने गोलियां दागी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक गंभीर घायल है। उसे इलाज के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया। 

विज्ञापन


बर्थडे पार्टी मे डीजे बजाने के विवाद का मामला तराना तहसील क्षेत्र के कायथा थाना क्षेत्र का है। ग्राम खातीखेड़ी मे बर्थडे पार्टी में डीजे बजाने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में पंचायत चुनाव से ही रंजिश चल रही थी। बुधवार शाम फिर डीजे की बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। यह इतनी बढ़ी कि विजेंद्रसिंह राठौर और तिलकसिंह राठौर निवासी ग्राम खातीखेड़ी ने राजेंद्र सिंह पिता कमलसिंह पंवार उम्र 35 वर्ष पर अचानक गोली चला दी। बीच-बचाव करने आए कालूसिंह को भी गोली लगी और वह गंभीर घायल हो गए। 
विज्ञापन


गोली चलाने वाला आर्मी का जवान
उज्जैन एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि प्राथमिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार आरोपी तिलक सिंह सेना का जवान है। पश्चिम बंगाल में पदस्थ था। आठ दिन की छुट्टी पर गांव आया था। इसकी जानकारी निकाली जा रही है। संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed