फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News: Cut heads and feet of cows found in villages near Ujjain, villagers block them

MP News: उज्जैन के पास गांवों में मिले गायों के कटे सिर और पैर, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 30 May 2023 01:54 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 30 May 2023 01:54 PM IST
सार

उज्जैन जिले में टुकराल और वीरमखेड़ी गांवों के पास सोमवार रात को कुछ लोगों ने गाय के कटे सिर और पैर फेंक दिए थे। ग्रामीणों ने इस मुद्दे पर चक्काजाम कर दिया। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।  
 

विज्ञापन
MP News: Cut heads and feet of cows found in villages near Ujjain, villagers block them
उज्जैन में ग्रामीणों को समझाइश देकर चक्काजाम खुलवाने की कोशिश में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिले में घोंसला के समीप ग्राम टुकराल और वीरमखेड़ी के बीच अज्ञात बदमाश गायों के कटे सिर और पैर सड़क पर फेंक गए। सुबह लोगों ने देखा तो हंगामा खड़ा हो गया। उज्जैन-आगर रोड़ पर जमा भीड़ ने चक्काजाम कर दिया। इस कारण पूरे मार्ग पर दो-दो किलोमीटर का जाम लग गया। मौके पर भारी संख्या मे पुलिस बल पहुंचा और चार दिन में आरोपियो को गिरफ्तार करने के आश्वासन के बाद जाम खोला गया।

विज्ञापन


राघवी थाना पुलिस ने बताया कि घोंसला के समीप ग्राम टुकराल और ग्राम वीरमखेड़ी रोड पर एक दर्जन गायों के कटे सिर और पैर पड़े थे। ग्रामीणों को जब इस बात की जानकारी लगी तो वहां भीड़ जमा हो गई। सैकड़ों ग्रामीणों ने मार्ग को जाम कर दिया। मार्ग में ग्रामीणों के चक्काजाम करने से दोनों ओर दो-दो किलोमीटर का जाम लग गया। बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। करीब दो घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। पुलिस बल वहां आ गया था। ग्रामीण मौके पर एसपी और कलेक्टर को बुलाने की जिद पर अड़े थे। मौके पर एसडीओपी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। चक्काजाम करने वाले ग्रामीणों को समझाने का प्रयास शुरू कर दिया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि चार दिन के भीतर आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। ग्रामीणों ने पुलिस से कहा कि घोंसला हाट में पशुओं का क्रय-विक्रय बंद कराया जाए। पुलिस ने मौके से पांच गायों के सिर और पैर कटे हुए बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed