MP News: बाबा महाकाल के दरबार में 5जी नेटवर्क का शुभारंभ कल, लेकिन प्रदेशवासियों को करना पड़ेगा थोड़ा इंतजार
मध्यप्रदेश में सबसे पहले 5जी नेटवर्क की शुरुआत कल यानी 14 दिसंबर 2022 को बाबा महाकाल के दरबार से होगी, जिसके तकरीबन तीन महीने बाद प्रदेशवासी इस सुविधा का लाभ ले पाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन में महाकाल लोक स्थित त्रिवेणी संग्रहालय में बुधवार शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विशेष उपस्थिति में 5जी सेवा की शुरुआत की जाएगी। मुख्यमंत्री बुधवार दोपहर 3:40 बजे हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुंचेंगे, जहां वे 5जी नेटवर्क का शुभारंभ करने के साथ ही चारधाम मंदिर में आयोजित संत सम्मेलन में भी शामिल होंगे।
बताया जा रहा है कि महाकाल लोक से मध्यप्रदेश में 5जी नेटवर्क की शुरुआत दिसंबर महीने मे की जाए, इसको लेकर तकरीबन डेढ़ महीने से तैयारियों का दौर जारी था। निजी टेलीकॉम कंपनी के अधिकारी ऑप्टिकल फाइबर प्लान के जरिए 5जी नेटवर्क स्थापित करने में लगे हुए थे। वहीं, कंपनी के अधिकारियों ने महाकाल लोक का निरीक्षण कर पोल्स लगाने के साथ ही एक्विपमेंट रैक सपोर्ट सिस्टम लगवाए थे। पोल लगाने के दौरान कंपनी के अधिकारियों को आई परेशानियों को प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से सुलझाया भी गया। महाकाल लोक में तीन मीटर, छह मीटर और 12 मीटर के पोल लगाए गए हैं।
प्रदेशवासियों को करना पड़ेगा इंतजार...
मध्यप्रदेश में बुधवार से उज्जैन के महाकाल लोक से 5जी की शुरुआत हो जाएगी। बताया जा रहा है कि महाकाल लोक के बाद शहर की अलग-अलग कॉलोनियों में भी 5जी नेटवर्क के अन्तर्गत टॉवर लगाए जाना प्रस्तावित है। महाकाल लोक के पास बनाई गई सरफेस पार्किंग को भी 5जी नेटवर्क एरिया में शामिल किया जाएगा। लेकिन प्रदेशवासियों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए लगभग तीन महीने का इंतजार करना होगा।
5जी से बढ़ेगी इंटरनेट स्पीड...
5जी सर्विस मोबाइल नेटवर्क की पांचवीं जेनरेशन है। इसे एक उदाहरण से समझिए, जैसे 5जी की इंटरनेट स्पीड 4जी नेटवर्क की तुलना मे 100 गुना अधिक है। दोनों का प्रिंसिपल यानी मोबाइल नेटवर्क सेम है, लेकिन स्पीड ज्यादा। इससे फोन और टॉवर के बीच सिग्नल की स्पीड ज्यादा रहेगी। स्पीड नहीं मिलने और लोड बढ़ने पर नेटवर्क बंद होने जैसी शिकायतें भी कम हो जाएंगी, क्योंकि 5जी से इंटरनेट की स्पीड बढ़ जाएगी।
कलेक्टर ने की कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण...
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल 14 दिसंबर को उज्जैन आ रहे हैं। वे यहां पर विराट संत सम्मेलन में शामिल होंगे तथा त्रिवेणी संग्रहालय में 5जी का शुभारंभ करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 14 दिसंबर को दोपहर 3 बजे खरगोन से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 3:40 बजे हेलीपैड पुलिस लाइन पर पहुंचेंगे। वे यहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेकर शाम 6:15 बजे इंदौर के लिए रवाना होंगे। कलेक्टर आशीष सिंह ने आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल त्रिवेणी संग्रहालय के ऑडिटोरियम और चारधाम पार्किंग के पास स्थित विराट संत सम्मेलन स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
