फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News: 17 year old youth dies of rabies in Ujjain bitten by stray dog a month ago

MP News: जिंदा रहने के लिए जिस हवा-पानी की जरूरत उसी से डरने लगा युवक, पांच अस्पतालों में इलाज, नहीं बची जान

Sat, 14 Sep 2024 02:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 14 Sep 2024 02:05 PM IST
सार

रैबीज का संक्रमण फैलने के बाद सोनू की हालत लगातार खराब होती जा रही थी। वह हवा और पानी से डर रहा था साथ ही उसके मुंह से लार भी टपक रही थी। परिजनों ने उसका सरकारी और निजी दोनों ही अस्पताल में इलाज करवाया था। 
 

विज्ञापन
MP News: 17 year old youth dies of rabies in Ujjain bitten by stray dog a month ago
मृतक सोनू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिले के नागझिरी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक पर स्ट्रीट डॉग ने हमला कर दिया। कुत्ते ने उसे हाथ और पैर पर काट लिया था। इसके  20 दिन में ही युवक में रैबीज के लक्षण दिखने लगे। वह हवा और पानी से डरने लगा, परिजनों ने पांच अलग-अलग अस्पतालों में उसका इलाज कराया गया, लेकिन युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गणेश नगर के रहने वाले आटो चालक मनोज शर्मा का बड़ा बेटा सोनू शर्मा (17) फैक्ट्री में काम करता था। करीब एक महीने पहले वह नागझिरी से होकर जा रहा था, इस दौरान उसे स्ट्रीट डॉग ने काट लिया। शासकीय जिला अस्पताल में सोनू का इलाज करवाया गया, लेकिन 20 दिन बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन उसे अमलतास, पुष्पा मिशन और इंदौर के एमवाय समेत पांच अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मृतक सोने के पिता मनोज शर्मा ने बताया कि वह हवा और पानी से डरने लगा था। सिविल अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि कुत्ते के काटन से वह रैबीज से संक्रमित हो चुका है। पिता ने कर्ज लेकर बेटे का इलाज कराया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। 
विज्ञापन


मुंह से टपक रही थी लार
रैबीज का संक्रमण फैलने के बाद सोनू की हालत लगातार खराब होती जा रही थी। वह हवा और पानी से डर रहा था साथ ही उसके मुंह से लार भी टपक रही थी। परिजनों ने उसका सरकारी और निजी दोनों ही अस्पताल में इलाज करवाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. शर्मा बोले- मस्तिष्क के जितना पास कुत्ता काटेगा, उतना जल्दी रैबीज फैलने की आशंका 
जिला अस्पताल के डॉ. जितेंद्र शर्मा ने बताया कि कुत्ते के काटने के बाद रैबीज के लक्षण दो सप्ताह से लेकर चार महीने के बीच आ सकते हैं। रैबीज को डेवलप होने में समय लगता है। सिर के जितने पास कुत्ता काटेगा, उतनी ही जल्दी रैबीज फैलने की आशंका रहती है। जैसे, पैर में कम और हाथ में कुत्ते के काटने पर रैबीज के लक्षण जल्दी दिखने लगते हैं। अगर, कुत्ते ने कंधे पर काटा है तो इसके और अधिक तेजी से फैलने की आशंका होती है। कुत्ते के काटने के बाद सबसे पहले घाव को साबुन और पानी से धोकर साफ करना चाहिए। घाव को साफ पट्टी या कपड़े से ढकें और फिर डॉक्टर को दिखाएं।


इस साल 4500 से अधिक लोगों को कुत्ते ने काटा
जिला चिकित्सालय के आंकड़ों के अनुसार जनवरी से लेकर अब तक शहर में 4541 लोगों को आवारा कुत्ते काटा चुके हैं। आठ महीने और करीब 14 दिन में कुत्तों का इतने लोगों को काटना चिंता का विषय है। लेकिन, जिला प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed