फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Loss making Vande Bharat Express Stoppages will increase fare will also reduce

MP News: घाटे मे चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस; बढ़ेंगे स्टॅापेज, किराया भी होगा कम

Wed, 23 Aug 2023 07:58 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Wed, 23 Aug 2023 07:58 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की जनता के लिए खुशखबरी है। वंदे भारत लगातार घाटे में चल रही है। इसी को लेकर अब वंदे भारत एक्सप्रेस के स्टोपेज भी बढ़ेंगे। साथ ही किराया भी कम होगा।

विज्ञापन
MP Loss making Vande Bharat Express Stoppages will increase fare will also reduce
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में भोपाल से इंदौर, उज्जैन, जबलपुर के रास्ते पर चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस को उम्मीद के मुताबिक यात्री नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में वंदे भारत में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए नया प्रयोग किया जाएगा। यात्रियों को लुभाने के लिए वंदे भारत के स्टॉपेज बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। इसके साथ ही स्लीपर सीट के जरिए भी यात्रियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन


वंदे भारत एक्सप्रेस के स्टॉपेज भी बढ़ेंगे
बता दें, भोपाल के रानी कमलापति एवं भोपाल रेलवे स्टेशन से इंदौर उज्जैन एवं जबलपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है। जिसका उद्घाटन कुछ माह पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। शुरू से इन ट्रेन को पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे हैं। ट्रेनों में यात्रियों की अधिक संख्या बढ़ाने के लिए रेलवे अधिकारियों द्वारा नया प्रयोग किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक भोपाल रेल मंडल जल्द ही इन ट्रेनों के स्टॉपज बढ़ाने की तैयारी लगा है। इसके साथ ही वन्दे भारत एक्सप्रेस के कोच में स्लीपर सीट आवंटन भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


वंदे भारत एक्सप्रेस में स्लीपर कोच भी बनेंगे
रेलवे मिनिस्ट्री से अनुमति मिलने के बाद यह काम शुरू किया जाएगा। कोच फैक्ट्री में वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर कोच बनाने का काम अगले महीने से शुरू होने की संभावना है। भारत एक्सप्रेस मे अभी ये सुविधाएँ मौजूद है। अभी दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में वंदे भारत की वर्तमान रेट लिस्ट 8-8 कोचों के रैक साथ चल रही हैं। इनमें 7 एसी चेयर कार और एवं कोच है। ट्रेन में टोटल 564 सीट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वंदे भारत ट्रेन की वर्तमान रेट लिस्ट
रानी कमलापति से जबलपुर वंदे भारत (ट्रेन नंबर 20173) जबलपुर- एसी 1880- सामान्य 1055, नरसिंहपुर - एसी 1600 - सामान्य 910, पिपरिया - एसी 1265-सामान्य  745, इटारसी- एसी 1070- सामान्य650, नर्मदापुरम - एसी 810 -सामान्य  425, भोपाल से इंदौर वंदे भारत (ट्रेन नंबर 20912), भोपाल से इंदौर - एसी 1600- सामान्य 910, भोपाल से उज्जैन - एसी 1370- सामान्य 745


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed