फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Election After getting ticket Kailash Vijvargiya took refuge in Mahakal says 100 leaders will work to make

MP Election: टिकट मिलने के बाद कैलाश विजयवर्गीय महाकाल की शरण में, बोले- 100 नेता 230 को जिताने का काम करेंगे

Tue, 26 Sep 2023 06:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 26 Sep 2023 06:33 PM IST
सार

MP Election 2023: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में इंदौर 1 से मैदान में उतारा है। चुनाव में जीत को लेकर विजयवर्गीय ने सपरिवार बाबा महाकाल के दर्शन किए और कहा कि किसी भी अच्छे की काम की शुरुआत करने के लिए भगवान का आशीर्वाद लेने बाबा के पास आते हैं।

विज्ञापन
MP Election After getting ticket Kailash Vijvargiya took refuge in Mahakal says 100 leaders will work to make
विजयवर्गीय ने सपरिवार बाबा महाकाल के दर्शन कि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा द्वारा बीते दिन सोमवार को जारी की गई विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की दूसरी सूची में इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद वह मंगलवार को सपरिवार बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे। यहां उन्होंने गर्भगृह में बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन अभिषेक किया।

विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ धर्मपत्नी और दोनों पुत्र कल्पेश और इंदौर से ही विधायक आकाश विजयवर्गीय भी साथ थे। बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अर्चन करने के बाद कैलाश विजयवर्गीय नंदी हाल में पहुंचे, जहां उन्होंने नंदी के कानों में अपनी मनोकामना कहीं। उसके बाद कुछ देर उन्होंने परिवार सहित नंदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल का ध्यान भी किया।
विज्ञापन


मीडिया से चर्चा के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जब भी किसी अच्छे काम की शुरुआत करता हूं, आशीर्वाद लेने बाबा महाकाल के पास जरूर आता हूं। पार्टी ने एक अलग जवाबदारी देने का निर्णय लिया है तो बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने आया हूं। बाबा महाकाल से की गई प्रार्थना के बारे में आपने कहा कि बाबा महाकाल हमें यश दे, कीर्ति दे और जनता की सेवा करने की शक्ति प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों ने जब उनसे विधानसभा चुनाव में पार्टी के वरिष्ठों को टिकट दिए जाने पर सवाल किया तो उनका कहना था कि यह तो पार्टी का निर्णय है। अब तक राष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहे थे, पार्टी ने निर्णय लिया कि प्रदेश को देखें तो प्रदेश में आ गए। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि 230 विधानसभा में सभी नेता मैदान में हैं और 100 नेता इन्हें जीतने का प्रयास करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed