फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Election 2023 Vikram Mastal who came to see Mahakal claims will win election against CM Shivraj

MP Election: महाकाल के दर्शन करने आए विक्रम मस्ताल का दावा, CM शिवराज के खिलाफ 10 हजार मतों से जीतूंगा चुनाव

Sat, 02 Dec 2023 01:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 02 Dec 2023 01:59 PM IST
सार

MP Election 2023: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ बुधनी विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले विक्रम मस्ताल का कहना है कि इस बार मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम चौंकाने वाले आएंगे। वे दस हजार मतों से जीत रहे हैं।

विज्ञापन
MP Election 2023 Vikram Mastal who came to see Mahakal claims will win election against CM Shivraj
महाकाल के दर्शन करने आए विक्रम मस्ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद विक्रम मस्ताल ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बुधनी में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान शिवराज सिंह के पुत्र को नाराज लोगों ने इलाके से भगा दिया था। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि शिवराज सिंह सरकार ने अपने इलाके में ही काम नहीं किया है तो प्रदेश के बाकी इलाकों की क्या स्थिति रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी महंगाई से परेशान था। परन्तु सरकार और उससे जुड़े लोग मजे कर रहे थे। उन्होंने जनता की कोई चिंता नहीं थी। महाकाल लोक में भारी भ्रष्टाचार किया गया। आवाज उठाने पर बेतुके बयान देकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की जाती है। मस्ताल का कहना है कि एग्जिट पोल नहीं यह तो ओपिनियन पोल है। यह भी कुछ लोगों के बीच किया गया है। इससे प्रदेश की जनता की राय का नाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन


विक्रम मस्ताल ने कहा, प्रदेश की जनता ने कमलनाथ को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय सुना दिया है। अब तीन दिसंबर को फैसला आएगा और छह दिसंबर को कमलनाथ फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले मस्ताल ने महाकाल के दर्शन किए। उनके साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया, जिलाध्यक्ष कमल पटेल और पंडित राजेश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed