फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP CM Mohan Yadav father's Poonamchandra cremated in Ujjain today Hindi News

MP CM Father Funeral: सीएम मोहन के बड़े भाई नंदलाल यादव ने दी मुखाग्नि, पूनमचंद पंचतत्व में विलीन

Wed, 04 Sep 2024 03:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 04 Sep 2024 03:42 PM IST
सार

MP CM Father Funeral: सीएम डॉ. मोहन यादव के बड़े भाई नंदलाल यादव ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। सीएम मोहन के पिता पूनमचंद पंचतत्व में विलीन हो गए।

विज्ञापन
MP CM Mohan Yadav father's Poonamchandra cremated in Ujjain today Hindi News
सीएम मोहन यादव के पिता पूनमचंद का अंतिम संस्कार आज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का आज अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष के नेता भी शामिल होने के लिए उज्जैन पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा उनके गीता कॉलोनी स्थित निवास अब्दालपुरा से शुरू हुई। अंतिम यात्रा के दौरान मोहन यादव पिता को निहारते रहे। इस दौरान उनकी आंखें भी नम नजर आईं। सीएम के पिता पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा गीता कॉलोनी, सकड़िया सुल्तान मंदिर, खजूर वाली मस्जिद, बुधवारिया, निकास चौराहा, तेलीवाड़ा, कंठाल, सतीगेट, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, ढाबा रोड़, बड़ापुल, कार्तिक मेला ग्राउंड, भूखी माता पहुंचेगी जहां उनका संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


कर्नाटक के राज्यपाल और पूर्व गृहमंत्री मिश्रा पहुंचे 
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत आज सुबह उज्जैन पहुंचे और स्व. पूनमचंद यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन




केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने दी श्रद्धांजलि 
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उज्जैन पहुंचकर सीएम यादव के पिता पूनमचंद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की और यादव परिवार को ढांढस बंधाया। शिवराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के पिताजी पूनमचंद यादव जी ने 100 साल का जीवन जिया। 100 साल उम्र में सभी देवता हो जाते हैं, उनका देवलोक गमन हुआ है। केंद्रीय मंत्री शिवराज के अलावा उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कैलाश विजयवर्गीय और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर समेत कई अन्य नेता भी अंतिम यात्रा में पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




देखिए तस्वीरें...





ये मंत्री, विधायक और पूर्व मंत्री अंतिम यात्रा में हुए शामिल

मप्र के सीएम मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल, सांसद वीडी शर्मा, नगरीय विकास एवं आवास संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, मंत्री राव उदयप्रताप सिंह, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्र एंदल सिंह कंसाना, मंत्री सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग चैतन्य कश्यप, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, सहकारिता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग राज्यमंत्री  (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया सहित, विधायक उज्जैन अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक सतीश मालवीय समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा, प्रमुख सचिव संजय शुक्ला, प्रमुख सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह, आयुक्त जनसंपर्क सुदाम खाड़े, डीजी पुलिस सुधीर कुमार सक्सेना सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, अधिकारियों और उज्जैनवासी शामिल हुए। 

100 साल की उम्र में निधन 
दरअसल, सीएम मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार रात को निधन हो गया था। वे 100 साल थे और पिछले करीब एक सप्ताह से अस्वस्थ थे। उनका उज्जैन के फ्रीगंज स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी अस्वस्थता को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके बेटे डॉक्टर मोहन यादव भी हाल ही में उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। सोमवार को बाबा महाकाल की शाही सवारी में शामिल होने आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके बेटे महाआर्यमन भी अस्पताल पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम पूछी थी। जानकारी के अनुसार पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा आज बुधवार को सुबह 11.30 बजे उनके निवास गीता कॉलोनी, अब्दालपुरा, उज्जैन से शुरू होगी। उनका अंतिम संस्कार शिप्रा तट भूखीमता मंदिर के पास होगा। पिता के निधन की सूचना मिलने पर सीएम यादव मंगलवार रात को ही उज्जैन पहुंच गए थे। स्वर्गीय पूनमचंद यादव को आखिरी नमन करने और उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोगों की भीड़ शामिल होगी।

मिल में काम किया, दुकान भी लगाई, बेटा CM बना पर वे नहीं बदले; मोहन यादव के पिता पूनमचंद की कहानी एक क्लिक पर पढ़ें..

MP CM Mohan Yadav father's Poonamchandra cremated in Ujjain today Hindi News
सीएम मोहन यादव रात को ही पहुंच गए थे उज्जैन। - फोटो : अमर उजाला
पक्ष-विपक्ष के नताओं ने दी श्रद्धांजलि 
सीएम यादव के पिता पूनमचंद के निधन की जानकारी सामने आते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया। प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने लिखा- मोहन यादव जी के पूज्य पिता जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। बाबा महाकाल दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति दे। 

जीवन की अपूरणीय क्षति
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कहा- 'सिर से पिता का साया उठ जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है। पूज्य पिताजी भले ही भौतिक रूप से साथ नहीं हैं, लेकिन उनके आशीर्वाद की छांव सदैव आपके साथ है।'

समाचार अत्यंत दुःखद
मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा- पूनमचंद यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और परिवार को यह दुःख सहन करने के शक्ति प्रदान करें।

एक बेटे के जीवन का सबसे बड़ा वज्रपात
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पूज्य पिताजी पूनमचंद यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। पिता का साया सिर से उठना एक पुत्र पर उसके जीवन का सबसे बड़ा वज्रपात होता है। इस खालीपन को कभी भरा नहीं जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed