फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Anil Ferozia met Railway Minister Ashwini Vaishnav discussed expansion of railway projects

Ujjain News: सिंहस्थ के पहले रेल व्यवस्था चाक चौबंद करने की मांग, सांसद फिरोजिया ने रेल मंत्री से की मुलाकात

Thu, 28 Nov 2024 04:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 28 Nov 2024 04:15 PM IST
सार

सांसद फिरोजिया ने मंत्री अश्विनी वैष्णव से उज्जैन रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और पुनर्निर्माण के लिए तैयार 650 करोड़ रुपये की डीपीआर जल्द स्वीकृत कराने का आग्रह किया। साथ ही कई नई ट्रेनों की मांग भी की।

विज्ञापन
MP Anil Ferozia met Railway Minister Ashwini Vaishnav discussed expansion of railway projects
रेल मंत्री और उज्जेन सांसद की मुलाकात। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर उज्जैन में रेल सुविधाओं को बेहतर बनाने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने की मांग को लेकर सांसद अनिल फिरोजिया ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उज्जैन से संबंधित दर्जनभर ट्रेनों के संचालन और अन्य रेल परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन


मंगलवार शाम रेल भवन में हुई इस मुलाकात के दौरान सांसद फिरोजिया ने मंत्री अश्विनी वैष्णव से उज्जैन रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और पुनर्निर्माण के लिए तैयार 650 करोड़ रुपये की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को जल्द स्वीकृत कराने का आग्रह किया। साथ ही उज्जैन-फतियाबाद के 22 किलोमीटर लंबे रेल लाइन दोहरीकरण के कार्य को जल्द शुरू करने की मांग की। इसके अलावा सांसद ने उज्जैन रेलवे स्टेशन पर नए प्लेटफॉर्म 7 और 8 को लिंक करने, नए प्लेटफॉर्म के निर्माण और वाशिंग पिट के निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की।
विज्ञापन


उज्जैन-झालावाड़ रेल प्रोजेक्ट पर चर्चा
सांसद ने उज्जैन-झालावाड़ एसएलएस (लोकेशन सर्वे) कार्य को दिसंबर तक पूरा करने के लिए प्रोजेक्ट की राशि बढ़ाने की मांग की। उन्होंने रेल मंत्री के साथ इस प्रोजेक्ट को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रेनों के संचालन की मांग 

  • उज्जैन-इंदौर वंदे मेट्रो
  • उज्जैन से दिल्ली और मुंबई के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
  • अमृत भारत ट्रेन को इंदौर-उज्जैन-पटना, इंदौर-उज्जैन-हावड़ा
  • कोटा-नागदा मेमू ट्रेन का रतलाम तक विस्तार
  • कोटा-उज्जैन के बीच मेमू ट्रेन का संचालन
  • सिरसा-हिसार-कोटा ट्रेन का उज्जैन तक विस्तार
  • भावनगर-आनंदवेल ट्रेन का आलोट में स्टॉपेज
  • इंदौर-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस का बोरीवली में स्टॉपेज
  • उज्जैन-फतियाबाद-इंदौर के बीच वर्तमान में संचालित दो जोड़ी ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर चार फेरों तक करना।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed