फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Fraud of Rs 4.5 lakh in the name of investment in gold and silver

Ujjain News: गोल्ड-सिल्वर में निवेश के नाम पर 4.5 लाख की ठगी, युवक ने साइबर सेल में की शिकायत

Sun, 09 Feb 2025 05:38 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 09 Feb 2025 05:38 PM IST
सार

अमृता अरविंद नामक महिला ने उन्हें स्विट्जरलैंड की बीएमएस गोल्ड एंड सिल्वर कंपनी में निवेश का लालच दिया। शुरुआत में प्रॉफिट दिखाकर विश्वास जीता, फिर अलग-अलग खातों में कुल 4,61,500 रुपये इन्वेस्ट करवाए, लेकिन रकम ब्लॉक हो गई।

विज्ञापन
Ujjain News: Fraud of Rs 4.5 lakh in the name of investment in gold and silver
नागझिरी थाना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 गोल्ड और सिल्वर में इन्वेस्ट करवाने के नाम पर नागझिरी थाना क्षेत्र के इंदिरानगर में रहने वाले युवक को महिला ने ठगी का शिकार बनाया। शातिर ने उसे साढ़े चार लाख रुपये का चूना लगा दिया। अब ठगाए युवक ने साइबर सेल में शिकायत की है।
विज्ञापन


ठगी की घटना का शिकार जय वर्मा ने बताया कि 18 जनवरी को अमृता अरविंद नामक महिला ने कॉल कर स्विजरलैंड की कंपनी बताते हुए बीएमएस गोल्ड एंड सिल्वर में इन्वेस्ट करने की बात कही थी। उन्होंने वॉट्सएप पर इसकी जानकारी देते हुए अच्छी कमाई का लालच दिया था। उन्होंने चार अलग-अलग अकाउंट दिए, जिसमें मैंने कुछ रुपये इन्वेस्ट किए, इसका मुझे प्रॉफिट भी मिला। इसके बाद अमृता अरविंद के कहे अनुसार में इन्वेस्ट में लगने वाली बोली को पूरा करने का टास्क दिया गया। इसमें मैंने अलग-अलग रूप से कुल 461500 रुपये की राशि इन्वेस्ट की लेकिन वह ब्लॉक हो गई। जब मैंने रुपये वापस मांगे तो अमृता अरविंद ने बोली पूरी करने के लिए मुझसे और राशि मांगी गई। तब मुझे पता चला कि यह फ्रॉड है। मामले में जय वर्मा ने आईजी, एसपी, सायबर सेल सहित नागझिरी थाने में शिकायत की है। जय ने बताया कि कुछ राशि इन्वेस्ट करने पर वह ब्लॉक हो गई। इस संबंध में अमृता अरविंद से बात की तो उन्होंने बताया कि दोबारा से बोली कम्पलीट करने के लिए और राशि डालना पड़ेगी, इस पर मैंने राशि जमा की तो फिर बोली आ गई और फिर मुझसे रुपयों की डिमांड की गई तब पता चला कि मेरे साथ फ्रॉड हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed