फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: The monkey king gave up his life at the doorstep of mother Bijasan

Ujjain News: मां बिजासन के मंदिर में वानर ने त्यागे प्राण, भक्तों ने विधिपूर्वक किया अंतिम संस्कार

Fri, 11 Apr 2025 12:22 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 11 Apr 2025 12:22 PM IST
सार

घटना के बारे में जब लोगों से बात की गई तो पता चला कि यह वीडियो उज्जैन का ही है। लोगों ने बताया गया कि वानर की मौत मां बिजासन मंदिर में हुई है। माता के दरबार में वानर ने प्राण त्याग दिए।

विज्ञापन
Ujjain News: The monkey king gave up his life at the doorstep of mother Bijasan
माता की चौखट में निधन के बाद वानर का किया गया अंतिम संस्कार।। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन शहर भर के सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक वानर का पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह लोग एक लाल कपड़े में वानर के शव को लेकर आए और उसके बाद विधिवत पूजा करके वानर के शव को दफनाकर अंतिम संस्कार किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो और फोटो को लेकर जब सच्चाई जानने की कोशिश की गई तो पता चला कि यह वीडियो उज्जैन का ही है। साथ ही वानर की एक फोटो भी है जो चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसमें वानर मंदिर में माता की मूर्ति के आगे दिख रहा है। लोगों से पता करने पर बताया गया कि वानर की मौत मां बिजासन के मंदिर में हुई है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मंडला की फिरकी गेंदबाज शुचि का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन, सीएम मोहन यादव ने कही ये बात
विज्ञापन


बताया जाता है की छत्रीचौक क्षेत्र स्थित सिटी पोस्ट ऑफिस के पीछे मोचीवाड़ा में श्रवण कुमार उज्जैनिया वर्षों से निवास करते हैं। उनके घर अति प्राचीन मां बिजासन माता का मंदिर स्थित है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता का पूजन अर्चन और दर्शन करने के लिए आते हैं। मंदिर में एक वानर अचानक पहुंचा जो कि पहले काफी देर तक मंदिर पर लगी ध्वजा के पास बैठा हुआ था। इस समय मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ थी, लेकिन जैसे ही उसे मौका मिला तो वह तुरंत मंदिर में पहुंचा। वहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद  पुजारी परिवार ने पूर्ण विधि विधान के साथ बंदर का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PCC चीफ पटवारी का BJP के साथ ही RSS और ED पर निशाना, वक्फ बिल पर कहा-जिसके लिए कानून बना वही डर रहे

कुछ ऐसे किया अंतिम संस्कार
बंदर की मौत के बाद विधि विधान से उसका अंतिम संस्कार किए जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग बंदर को दफनाने के साथ ही अन्य कार्य करते दिखाई दे रहे हैं। विनायक उज्जैनिया ने बताया कि हम वानर राज को हनुमान जी का स्वरूप मानते हैं। वानर की मौत मंदिर में हुई  इस वजह से उसके शरीर को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर भूखी माता क्षेत्र पहुंचे, जहां हमने एक गड्ढा खोदा और उसके बाद भावुकता के साथ बंदर का अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed