फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mobile was ringing, young man hanged himself, wife had gone to her parents' house for one and a half month.

Ujjain News: मोबाइल की बज रही थी घंटी, मां को फंदे पर लटका मिला बेटा, डेढ़ महीने से मायके में रह रही पत्नी

Tue, 24 Sep 2024 11:25 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 24 Sep 2024 11:25 AM IST
सार

चिमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बदरखां में रहने वाले पंकज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी डेढ़ महीने से मायके में रह रही है। आज सुबह उसकी दादी ने उसे फंदे पर लटका देखा।

विज्ञापन
Mobile was ringing, young man hanged himself, wife had gone to her parents' house for one and a half month.
मोबाइल की बज रही थी घंटी, फंदे पर लटक गया युवक, डेढ़ माह से मायके गई हुई थी पत्नी

विस्तार

कमरे में रखे मोबाइल की लगातार घंटी बज रही थी। युवक के फोन नहीं उठाने पर दादी कमरे में पहुंची तो उन्होंने देखा कि उनका पोता साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। मामला मंगलवार सुबह सामने आया, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जनकारी के अनुसार, चिमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बदरखां में रहने वाले पंकज पिता विक्रम सिरोंधिया 26 वर्ष का शव सुबह कमरे में साड़ी के फंदे से लटका होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान दादी संपतबाई ने बताया कि पंकज के मोबाइल पर लगातर घंटी बज रही थी, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था। दादी दूसरे कमरे से उसे देखने पहुंची तो वह फंदे पर लटका हुआ था। पंकज के माता-पिता घट्टिया तहसील स्थित नवोदय विद्यालय में काम करते हैं और वहीं रहते हैं। उसकी पत्नी शिवानी डेढ़ महीने से मायके गई हुई है। पंकज निजी फायनेंस कंपनी में काम करता था। दादी ने बताया कि रात में काफी देर तक मोबाइल पर बात कर रहा था। पुलिस ने घटनास्थल की बारिकी से जांच की तो सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कंपनी से जुड़े तीन लोगों के नाम लिखे होने की बात सामने आई है। एसआई लक्ष्मण उईके ने बताया कि सुसाइड नोट जब्त किया गया है। मामला लेनदेन से जुड़ा है, जिसकी जांच शुरू की गई है। मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों का कहना था कि 2 साल पहले ही पंकज की शादी हुई थी। उसने कभी कोई परेशानी नहीं बताई।
विज्ञापन


विष्णु सागर के गेट का ताला तोड़कर चुरा ले गए मछली
अंकपात मार्ग पर श्रीराम जनार्दन मंदिर के पास स्थित विष्णु सागर के एक गेट का ताला तोड़कर अज्ञात लोग मछलियां चुरा ले गए। पार्क के कर्मचारी इन दिनों प्रशासनिक अफसर और जनप्रतिनिधियों के घर ड्यूटी पर भेज दिए गए हैं। इस कारण पार्क की सुरक्षा व्यवस्था गड़बड़ा रही है। विष्णु सागर में प्रवेश के लिए परिक्रमा पथ के पास बनाए गए छोटे गेट का ताला तोडकर अज्ञात लोग तालाब से मछलियां ले गए। तालाब में मछलियों की चोरी प्राय: होती रहती है। इसकी सुरक्षा के लिए दूसरा गेट चित्रगुप्त मंदिर मार्ग के पास बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार सागर की सुरक्षा और साफ सफाई के लिए पदस्थ कर्मचारियों में से एक को एसडीएम के घर ड्यूटी पर लगा दिया गया है। दो कर्मचारियों को एक राज्यस्तरीय जनप्रतिनिधि के घर भेज दिया गया है। एक कर्मचारी को निर्वाचन में भेजा गया है। इससे सागर की सुरक्षा के लिए कर्मचारियों की संख्या कम हो गई है। एकमात्र कर्मचारी के भरोसे ही सागर का काम चल रहा। सागर की मछलियों पर चोरों की निगाहें लगी रहती हैं। पिछले साल भी बड़ी संख्या में हजारों मछलियां मर गई थीं। पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक चोरी सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
माधव नगर थाना क्षेत्र में एक और बाइक चोरी की वारदात हुई। बाइक चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। फरियादी ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस ने बताया अभिजीत पिता जगदीश वर्मा निवासी धन्नालाल की चाल नर्सिंग होम में मैनेजर है। वह एलपी भार्गव में रहने वाले अपने रिश्तेदार राकेश खींची के घर गया था। वह रिश्तेदार से मिलकर वापस घर से बाहर निकला तो बाइक चोरी हो गई थी।आसपास तलाश करने के बाद उन्होंने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चैक किए जिसमें एक बदमाश बाइक चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दिया। अभिजीत ने इसकी शिकायत माधव नगर थाने में की और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed