फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MLA Satish Malviya's brother murdered his son dispute regarding transaction of grocery money

Ujjain: भाजपा विधायक सतीश मालवीय के भाई ने बेटे की कर दी हत्या, पैसों के लेन-देन का है मामला; जानें

Mon, 03 Feb 2025 12:58 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 03 Feb 2025 12:58 PM IST
सार

भाजपा विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई मंगल मालवीय ने अपने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने बेटे को 12 बोर की बंदूक से दो गोली मारी है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
MLA Satish Malviya's brother murdered his son dispute regarding transaction of grocery money
बाप ने की बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में भाजपा विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई मंगल मालवीय ने अपने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने बेटे को 12 बोर की बंदूक से दो गोली मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना माकड़ौन में सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे की है।
विज्ञापन


एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि माकड़ौन तहसील के सुचाई गांव में मंगल मालवीय का बेटे अरविंद मालवीय (30) से किराना दुकान के पैसे को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी इतनी बढ़ी कि गुस्से में मंगल ने लाइसेंसी बंदूक से बेटे अरविंद को गोली मार दी।
विज्ञापन


एक गोली सिर और दूसरी छाती पर लगने से अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। अरविंद शादीशुदा था, उसका एक बेटा है। आरोपी मंगल मालवीय पूर्व विधायक नागूलाल मालवीय के बड़े बेटे और घट्टिया से भाजपा के मौजूदा विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई हैं। फिलहाल पुलिस मंगल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed