फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mahant's Petrol Protest Over Temple Darshan Request

उज्जैन के गढ़कालिका मंदिर में हंगामा: अघोरी किन्नर महामंडलेश्वर ने खुद पर डाला पेट्रोल, बड़ा हादसा टला

Sun, 17 May 2026 06:47 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 17 May 2026 06:47 PM IST
सार

उज्जैन के गढ़कालिका मंदिर में आरती के दौरान अघोरी किन्नर महामंडलेश्वर और मंदिर प्रशासन के बीच विवाद हो गया। नाराज होकर साध्वी ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया, जिससे मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
Mahant's Petrol Protest Over Temple Darshan Request
खुद पर डाला पेट्रोल

विस्तार

 उज्जैन के प्रसिद्ध गढ़कालिका मंदिर में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब महामंडलेश्वर पद को लेकर विवादों से चर्चा में आईं अघोरी किन्नर महामंडलेश्वर और मंदिर की महंत के बीच तीखी झड़प हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भारी भीड़ और आरती के समय सुरक्षा को देखते हुए मंदिर के महंत ने अघोरी किन्नर को थोड़ा साइड में खड़े होकर दर्शन करने को कहा था।
विज्ञापन


विज्ञापन


इतनी सी बात पर नाराज होकर उन्होंने बोतल से अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया और जमकर हंगामा शुरू कर दिया। मंदिर परिसर में इस आत्मघाती कदम से श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मंदिर प्रशासक मूलचंद जाटवा ने उन्हें समझाने और शांत कराने की कोशिश की। अघोरी किन्नर का आरोप है कि उनके साथ धक्का-मुक्की और बदतमीजी की गई। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा, हम कट्टर सनातनी हैं, हमारे साथ ऐसा व्यवहार क्यों वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए साधु-संत और मंदिर प्रशासन जीवाजीगंज पुलिस थाने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार से पेट्रोल लाकर खुद पर डाला
विवाद बढ़ने पर साध्वी ने विरोध स्वरूप अपनी कार से पेट्रोल लाकर मंदिर परिसर में खुद पर डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें रोक लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान मंदिर का एक गेट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया था, जबकि दूसरे से दर्शन जारी रहे

ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: पांच दिन से मर्चुरी में ट्विशा का शव, एम्स ने खड़े किए हाथ; अब कोर्ट तय करेगा अगला कदम

इस बात पर हुआ था विवाद
मंदिर प्रभारी मूलचंद जाटवा के अनुसार, आरती के दौरान श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ थी। साध्वी से केवल इतना कहा गया था कि वे थोड़ा किनारे हो जाएं ताकि अन्य श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकें। इसी बात को लेकर साध्वी नाराज हो गईं और विवाद बढ़ गया। फिलहाल, जीवाजीगंज पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

खुद पर डाला पेट्रोल

खुद पर डाला पेट्रोल

 

खुद पर डाला पेट्रोल

खुद पर डाला पेट्रोल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed