फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Mahakal Ujjain administration will auction shoes and slippers left by devotees on Shanishchari Amavasya in Ujj

Mahakal Ujjain: शनिश्चरी अमावस्या पर पनौती छोड़ गए लाखों श्रद्धालु, प्रशासन करेगा जूते-चप्पल और कपड़ों की नीलामी

Sat, 21 Jan 2023 07:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 21 Jan 2023 07:11 PM IST
सार

धार्मिक नगरी उज्जैन अजब-गजब है। शनिश्चरी अमावस्या पर इंदौर रोड स्थित त्रिवेणी संगम मुख्य घाट पर श्रद्धालुओं ने आस्था का स्नान किया था, जिसके बाद शनिदेव के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने घाटों पर ही अपनी पनौती छोड़ दी।

विज्ञापन
Mahakal Ujjain administration will auction shoes and slippers left by devotees on Shanishchari Amavasya in Ujj
जूते-चप्पल और कपड़े की नीलामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिश्चरी अमावस्या पर वैसे तो स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। लेकिन यह भी मान्यता है कि शनिश्चरी अमावस्या पर पनौती छोड़ने से शनि की साढ़े साती और शनि की ढैय्या के कारण आ रही कठिनाई भी समाप्त होती है। इसलिए अमावस्या पर स्नान-दान और दर्शन लाभ लेने आने वाले लाखों श्रद्धालु कपड़े, जूते-चप्पल पनौती उतारने के महत्व को मानते हुए यहीं छोड़ जाते हैं, जिससे उनके शरीर के हर कष्ट का निवारण हो। जब कपड़े, जूते-चप्पल यहां ढेर हो जाते हैं तो प्रशासन उसकी नीलामी करता है। ये परंपरा कई साल से चली आ रही है।

विज्ञापन


शनिश्चरी अमावस्या के दिन श्रद्धालुओं द्वारा छोड़े गए कपड़े और जूतों की प्रशासन नीलामी करता है। पुजारी राकेश बैरागी ने बताया कि अमावस्या के दिन शनि महाराज का जन्म हुआ और आज शनिवार के दिन जो अमावस्या होती है, उसे शनिचरी अमावस्या कहा गया है। राजा विक्रमादित्य के शासन काल के इस मंदिर में दर्शन पूजन का महत्व रहा है। 
विज्ञापन




यहां के अलावा किसी मंदिर में दर्शन पूजन नहीं की जाती है। यहां गणेश जी, हनुमान जी साढ़े साती और ढैय्या की दशा एक साथ विरजामन है। यहां राजा को भगवान से आशीर्वाद और वरदान मिला था कि जो भी भक्त मंदिर में आएगा उसका हर कष्ट निवारण होगा। इसलिए यहां बड़े हर्ष उल्लास के साथ भक्त पहुंचते हैं और आशीर्वाद लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed