फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   police is investigating connection of Rukhsar, Shaifa Shaikh & Farooq with Manju arrested from Mahakal Lok

Ujjain: महाकाललोक से पकड़ाई मंजू से रुखसार, शैफा शेख और फारूक का कनेक्शन खंगाल रही पुलिस, बैग से मिला था हिजाब

Thu, 10 Oct 2024 12:15 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 10 Oct 2024 12:15 PM IST
सार

महिला के बैग से मिले कुल पांच आधार कार्ड रुखसार, शैफा शेख और फारूक के साथ ही दो अन्य विशेष वर्ग के लोगों के बताए जा रहे हैं। मंजू के बैग से मिली अन्य सामग्री भी कुछ अजीब है जिसमें इस्लाम की किताबों के साथ ही हिजाब भी है। 

विज्ञापन
police is investigating connection of Rukhsar, Shaifa Shaikh & Farooq with Manju arrested from Mahakal Lok
महाकाल लोक से पकड़ाई मंजू परमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकाल लोक से पकड़ाई एक महिला ने इन दिनों महाकाल थाना पुलिस की नींद उड़ा दी है। कहने को तो महाकाल लोक से पकड़ाई महिला का नाम मंजू परमार निवासी अकोदिया बताया जा रहा है, लेकिन महिला के बैग से मिले कुल पांच आधार कार्ड रुखसार, शैफा शेख और फारूक के साथ ही दो अन्य विशेष वर्ग के लोगों के बताए जा रहे हैं। मंजू के बैग से मिली अन्य सामग्री भी कुछ अजीब है जिसमें इस्लाम की किताबों के साथ ही हिजाब भी है। यही कारण है कि पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए यह जानकारी जुटाने में लगी हुई है कि अपने आपको मंजू परमार बताने वाली महिला की सच्चाई आखिर क्या है...? वह महाकाल लोक घूमने आई थी या फिर यहां आने के पीछे उसका उद्देश्य कुछ और था।
विज्ञापन


पूरे मामले में एडिशनल एसपी नीतेश भार्गव ने बताया कि महाकाल लोक के सुरक्षाकर्मियों द्वारा एक महिला को संदिग्ध देखते हुए उसे पूछताछ करने की कोशिश की गई थी, लेकिन पूछताछ के दौरान महिला कुछ बताने को तैयार नहीं हुई और उसने सुरक्षाकर्मियों को देखकर दौड़ लगा दी। सुरक्षाकर्मियों ने जैसे तैसे महिला को पकड़ा जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके बैग से कुल पांच आधार कार्ड मिले हैं, जिनमें अलग-अलग नाम दर्ज हैं। साथ ही, उसके बैग से इस्लाम धर्म से संबंधित सामग्री और हिजाब भी बरामद हुआ है। एडिशनल एसपी नीतेश भार्गव ने कहा कि उस महिला की पहचान और गतिविधियों की गहराई से जांच की जा रही है। महाकाल लोक परिसर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। ऐसी आशंका है कि इस महिला के साथ अन्य लोग भी हो सकते हैं। यदि ऐसा पाया जाता है तो अन्य लोगों से भी पूछताछ होगी।
विज्ञापन


पुलिस को गुमराह कर रही महिला
वैसे तो महिला अपना नाम मंजू परमार बताने के साथ ही पुलिस को कई सवालों के जवाब दे रही है, लेकिन जब उससे बैग में मिले लोगों के आधार कार्ड के साथ ही इस्लाम धर्म की पुस्तकों के बारे में पूछा जाता है तो वह या तो इस पर कोई जवाब नहीं देती या फिर पुलिस को गुमराह करने लगती है। पुलिस का कहना है कि अगर महिला का नाम मंजू परमार ही है तो फिर वह अपने बैग में मुस्लिम समाज के लोगों के आधार कार्ड के साथ ही इस्लाम धर्म की पुस्तकों और हिजाब को लेकर क्यों घूम रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैश-ए-मोहम्मद की धमकी के बाद अलर्ट पर है पुलिस
एक सप्ताह पूर्व राजस्थान के हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को एक पत्र मिला था। इसमें 2 नवंबर को उज्जैन के महाकाल मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस पत्र में लिखा था कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर को उड़ाने के साथ ही आतंकी मध्यप्रदेश और राजस्थान के रेलवे स्टेशनों को उड़ाने के साथ ही इन दोनों प्रदेशों को खून से रंग देना चाहते हैं।


साथ ही इस धमकी भरे पत्र में लिखा था कि खुदा मुझे माफ कर, जम्मू-कश्मीर में मारे जा रहे हमारे जिहादियों की मौत का बदला जरूर लेंगे। हम जयपुर, जोधपुर, अलवर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, बूंदी, उदयपुर, बीकानेर, जयपुर मंडल, मध्यप्रदेश के भी रेलवे स्टेशन, 2 नवम्बर को उज्जैन महाकाल मंदिर, जयपुर के कई धार्मिक स्थानों, रेलवे स्टेशन और सैन्य अड्डों को बम से उड़ा देंगे। राजस्थान और मध्यप्रदेश को खून से रंग देंगे। इस पत्र को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के जम्मू कश्मीर एरिया कमांडर मोहम्मद सलीम अंसारी द्वारा लिखना बताया था। आतंकियों द्वारा दी गई धमकी के बाद उज्जैन पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है।

महाकाल लोक से पकड़ाई मंजू परमार से रुखसार, शैफा शेख, और फारूक का कनेक्शन खंगाल रही महाकाल थाना

महाकाल लोक से पकड़ाई मंजू परमार से रुखसार, शैफा शेख, और फारूक का कनेक्शन खंगाल रही महाकाल थाना

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed