फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Madhya Pradesh Education Department made changes in winter vacations

School Winter Holidays: शिक्षा विभाग ने शीतकालीन अवकाश में किया बदलाव; जानिए जनवरी में कब बंद रहेंगे स्कूल

Mon, 18 Dec 2023 12:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 18 Dec 2023 12:44 PM IST
सार

इस वर्ष शीतकालीन अवकाश में मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने बदलाव किया है। 2023 के अंत में नहीं 2024 की शुरुआत में छुट्टियां की जाएंगी।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Education Department made changes in winter vacations
मध्य प्रदेश शीतकालीन अवकाश का बदला समय। - फोटो : social media

विस्तार

मध्य प्रदेश शासन शिक्षा विभाग ने शीतकालीन अवकाश में परिवर्तन कर दिया है। काफी समय से दिसंबर माह में पांच दिन का अवकाश होता आ रहा है। इस बार शिक्षा विभाग ने इसमें बदलाव करते हुए नए वर्ष 2024 में एक जनवरी से चार जनवरी तक सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में अवकाश रखे जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अब तक शिक्षा विभाग शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन से 31 दिसंबर तक घोषित करता था, किंतु इस वर्ष यह अवकाश निरस्त कर दिया गया है। अब नए वर्ष 2024 से 1 से 4 जनवरी तक अवकाश रखे जाने के आदेश विगत दिनों जारी किए गए हैं। 25 दिसंबर को क्रिसमस का अवकाश रहेगा। 
विज्ञापन


स्कूली शिक्षा विभाग के इस बदलाव को लेकर स्कूल संचालकों में आश्चर्य है। वहीं शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी इस बदलाव को लेकर कुछ भी बता पाने में असमर्थ हैं। ईसाई मिशनरी स्कूलों में वर्षों से 25 दिसंबर क्रिसमस से 31 दिसंबर तक अवकाश रखा जाता है, लेकिन नए आदेशों के बाद इन स्कूलों में भी अवकाश को लेकर निर्णय ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed