फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Made ID in husband's name and defamed mother-in-law, Nanakheda police registered case under IT Act

Ujjain: पति के नाम पर आईडी बनाई और सास को कर दिया बदनाम, नानाखेड़ा पुलिस ने आईटी एक्ट में किया केस दर्ज

Sun, 29 Sep 2024 04:29 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 29 Sep 2024 04:29 PM IST
सार

MP: बहू ने अपने पति की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पति व सास के खिलाफ अनर्गल मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल किए, जिससे परिवार की बदनामी हुई। पति ने नानाखेड़ा थाने में शिकायती आवेदन दिया था, जिसकी जांच के बाद पुलिस ने बहू के खिलाफ आईटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Made ID in husband's name and defamed mother-in-law, Nanakheda police registered case under IT Act
पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में एक हैरान कर देने वाला सामने आय़ा है। यहां विवाहिता ने अपने ही पति की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पति व सास के खिलाफ अनर्गल मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस हरकत के बाद से परिवार की बदनामी हुई। मामला उजागर होने के बाद पति ने नानाखेड़ा थाने में शिकायती आवेदन दिया था, जिसकी जांच के बाद पुलिस ने बहू के खिलाफ आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आशुतोष पिता नारायण निवासी वृंदावन महामृत्युंजय द्वार के पास इंदौर रोड ने नानाखेड़ा थाने में आवेदन दिया था, जिसमें उल्लेख था कि किसी व्यक्ति द्वारा मेरे नाम से फर्जी आईडी इंस्टाग्राम पर बनाकर मेरी व मेरी पत्नी की उक्त आईडी पर फोटो लगाकर मेरे ही मित्रों को मेरी माता के विरूद्ध असभ्य बातें लिखी जा रही है। 
विज्ञापन


आशुतोष ने आवेदन में यह भी लिखा कि मेरा विवाह 4 नवंबर 2022 को हुआ था। 25 जनवरी 2023 से साथ में निवास नहीं करते हैं, परंतु फिर भी मुझे यह विश्वास नहीं हो रहा है कि मेरी पत्नी द्वारा मेरी माता के विरूद्ध ऐसे गंदे व फूहड़ शब्द और बातें कही जा रही हैं। परंतु सत्य की जांच करना आवश्यक हो गया है, क्योंकि मेरे परिवार के सम्मान को ठेस पहुंच रही है और छवि धूमिल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल नंबरों से खुली पोल
नानाखेड़ा थाने के उपनिरीक्षक सचिन्द्रपाल सिंह सेंधव ने आवेदन की जांच की, जिसमें पता चला कि आशुतोष की पत्नी शिवानी अकेला पिता नारायण अकेला द्वारा पति के नाम से कपटपूर्वक व बेईमानी से आवेदक के मोबाइल नंबर का उपयोग कर फर्जी फेसबुक प्रोफाइल तैयार की गई और आवेदक की मां संगीता अकेला के संबंध में झूठी जानकारी पोस्ट की गई है। आईटी सेल व साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शिवानी अकेला के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66सी के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed