फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Lightning strike in MP: Lightning struck seven children, three dead, Chief Minister expressed grief

Lightning strike in MP: सात बच्चों पर गिरी बिजली, तीन की मौत, चार की हालत गंभीर, सीएम ने जताया शोक

Tue, 12 Jul 2022 11:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 12 Jul 2022 11:10 PM IST
सार

शासकीय हाई स्कूल से कुछ बच्चे पढ़कर घर लौट रहे थे। सात बच्चों पर आकाशीय बिजली गिर गई। तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं चार बच्चे गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन
Lightning strike in MP: Lightning struck seven children, three dead, Chief Minister expressed grief
बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले में झकझोर देने वाली घटना घटी है। यहां सात बच्चे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। तीन की मौत हो गई, चार गंभीर घायल हैं। ये बच्चे स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी घटना पर दुख जाहिर किया है। बीते पांच दिन में बिजली गिरने की घटनाओं मे 18 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना आगर-मालवा जिले के सोयत थाना क्षेत्र सोयत खुर्द में मंगलवार दोपहर को घटी। शासकीय हाई स्कूल से कुछ बच्चे पढ़कर घर लौट रहे थे। सात बच्चों पर आकाशीय बिजली गिर गई। तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं चार बच्चे गंभीर घायल हो गए जिन्हें सोयत में प्राथमिक इलाज के बाद झालावाड़ रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सोयत एसडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद बच्चों को बेहतर इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे में मृत बच्चों की पहचान शासकीय हाई स्कूल के विद्यार्थी भोला, कुंदन, चंदन उर्फ अभिषेक के रूप में हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आगर मालवा के थाना सोयत कला क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से शासकीय हाई स्कूल, सोयत खुर्द के विद्यार्थियों भोला, कुंदन, चंदन उर्फ अभिषेक के असामयिक निधन का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति दें। ऊं शांति! उन्होंने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये सहायता राशि प्रदान की जाएगी और घायलों के संपूर्ण इलाज की व्यवस्था भी राज्य सरकार करेगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed