फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Mahakal: Crowd of devotees gathered for the last Bhasma Aarti of the year 2024

Ujjain Mahakal: वर्ष 2024 की अंतिम भस्म आरती, मस्तक पर त्रिशूल और डमरू से सजे महाकाल, उमड़ी भक्तों की भीड़

Tue, 31 Dec 2024 08:03 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 31 Dec 2024 08:03 AM IST
सार

श्री महाकालेश्वर मंदिर में 2024 की अंतिम भस्म आरती धूमधाम से संपन्न हुई। पौष माह की प्रतिपदा तिथि पर बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे और उन्हें गर्म जल, पंचामृत अभिषेक के बाद विशेष शृंगार से सजाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा भस्म रमाई गई।

विज्ञापन
Ujjain Mahakal: Crowd of devotees gathered for the last Bhasma Aarti of the year 2024
बाबा महाकाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ष 2024 की अंतिम भस्म आरती पर आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई। इस दौरान बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। उसके बाद बाबा महाकाल का पूजन सामग्री से आलौकिक स्वरूप मे शृंगार किया गया। प्रतिपदा पर भस्म आरती में चारों ओर जय श्री महाकाल की गूंज गुंजायमान हुई। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वह देखता ही रह गया।
विज्ञापन


वर्ष 2024 की अंतिम भस्म आरती, मस्तक पर त्रिशूल व डमरू से सजे बाबा महाकाल, मंदिर में उमड़ी भक्तो
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि पौष माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि मंगलवार पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। उसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। आज बाबा महाकाल का पूजन सामग्री से विशेष शृंगार किया गया। उसके बाद फिर पूजन अर्चन के बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई। भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का ऐसा शृंगार देख सभी अभिभूत हो गए। बाबा महाकाल के इस आलौकिक स्वरूप को सभी ने निहारा। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया। वर्ष का अंतिम दिन होने से आज मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्ष 2024 की अंतिम भस्म आरती, मस्तक पर त्रिशूल व डमरू से सजे बाबा महाकाल, मंदिर में उमड़ी भक्तो
केंद्रीय मंत्री यादव ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
अन्नपूर्णा देवी यादव केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री, भारत सरकार ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। पूजन पुरोहित पीयूष चतुर्वेदी और विपुल चतुर्वेदी ने सम्पन्न करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed