फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal Why will Mahakal be offered kheer on Sharad Purnima When will Dhanvantari Puja and Annakut Bhog

Baba Mahakal: शरद पूर्णिमा पर महाकाल को क्यों लगेगा खीर का भोग? मंदिर में कब होगा धन्वंतरि पूजन और अन्नकूट भोग

Tue, 15 Oct 2024 07:55 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 15 Oct 2024 07:55 PM IST
सार

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा नैवेद्य कक्ष में स्थापित भगवान को परंपरानुसार मेवा युक्त मीठे दूध (खीर) का भोग लगाकर फिर प्रसाद का वितरण किया जाता है। प्रसाद वितरण श्री महाकालेश्वर की संध्या आरती के पश्चात किया जाएगा।

विज्ञापन
Baba Mahakal Why will Mahakal be offered kheer on Sharad Purnima When will Dhanvantari Puja and Annakut Bhog
बाबा महाकाल को क्यों लगेगा खीर का भोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में 16 अक्तूबर 2024 को शरद पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा परम्परानुसार नैवेद्य कक्ष में स्थापित भगवान को परंपरा अनुसार मेवा युक्त मीठे दूध (खीर) का भोग लगाया जाकर प्रसाद का वितरण किया जाता है। उक्त प्रसाद वितरण श्री महाकालेश्वर की संध्या आरती के पश्चात किया जाएगा।

विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकाल भगवान की होने वाली आरती का समय परम्परानुसार परिवर्तित होगा, जिसमें 18 अक्तूबर 2024 (शुक्रवार) कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा से फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तक श्री महाकालेश्वर भगवान की तीन आरतियों में परिवर्तन होगा। इसमें प्रातः होने वाली द्दयोदक आरती 7:30 से 8:15 तक, भोग आरती प्रातः 10:30 से 11:15 तक व संध्या आरती सायं 6:30 से 7:15 बजे तक होगी। इसी प्रकार भस्मार्ती प्रातः 4 से 6 बजे तक, सायंकालीन पूजन सायं 5 से 05:45 तक एवं शयन आरती रात्रि 10:30 से 11 बजे तक अपने निर्धारित समय पर ही होगी।
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर में 29 अक्तूबर 2024 मंगलवार के दिन धनतेरस पर्व मनाया जाएगा। इसमें श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित चिकित्सालय में भगवान श्री धनवंतरी का पूजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मंदिर के पुरोहित समिति द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर का अभिषेक पूजन किया जाएगा। 31 अक्तूबर 2024 गुरुवार कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को श्री महाकालेश्वर भगवान को अभ्यंग स्नान करवाया जाएगा तथा इसी दिन से श्री महाकालेश्वर भगवान का गर्म जल से स्नान प्रारंभ होगा, जो फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तक चलेगा। 31 अक्तूबर 2024 को श्री महाकालेश्वर भगवान जी की प्रातः 7:30 बजे होने वाली आरती में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा। सायं में दीपोत्सव पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्त द्वारा रजत छत्र दान किया
श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान को राजस्थान के अलवर से पधारे भक्त डॉ. आरती यादव व डॉ. नरवीर यादव द्वारा एक नग रजत (चांदी) का छत्र भेंट किया गया। इसका कुल वजन लगभग 1.059 ग्राम है। श्री महाकालेश्वर भगवान के भक्त द्वारा मंदिर में तीन लाख से अधिक की नकद राशि प्रदान की गई।


श्री महाकालेश्वर मंदिर नई दिल्ली के पास गुरुग्राम के राकेश आनंद भस्मार्ती में सम्मिलित हुए। भस्मार्ती उपरान्त आनंद द्वारा पुरोहित योगेश शर्मा की प्रेरणा से रुपये 3 लाख 75 हजार की नकद राशि भेट की गई। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के भस्मार्ती प्रभारी रितेश शर्मा द्वारा दानदाता को रसीद प्रदान कर उनका सम्मान किया गया, जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के आशीष दुबे द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया, जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई।

शरद पूर्णिमा के दिन जानिए बाबा महाकाल को क्यों लगेगा खीर का भोगभक्तगण

शरद पूर्णिमा के दिन जानिए बाबा महाकाल को क्यों लगेगा खीर का भोग

भक्तगण

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed