{"_id":"6911c9bbf98fb5d29c0767f5","slug":"know-happened-in-ujjain-students-protested-outside-the-university-campus-regarding-buffalo-ujjain-news-c-1-1-noi1228-3612394-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: 'काला अक्षर भैंस बराबर' तख्तियां लेकर सड़क पर उतरे लॉ स्टूडेंट्स, सांकेतिक भैंस चराकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: 'काला अक्षर भैंस बराबर' तख्तियां लेकर सड़क पर उतरे लॉ स्टूडेंट्स, सांकेतिक भैंस चराकर जताया विरोध
Mon, 10 Nov 2025 07:13 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 07:13 PM IST
सार
लॉ कॉलेज के छात्रों ने आज विभाग में शिक्षकों की कमी को लेकर यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ऐसे हुआ प्रदर्शन
विस्तार
विक्रम विश्वविद्यालय कैंपस के बाहर आज छात्रों ने अनोखे अंदाज़ में विरोध प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां लेकर काला अक्षर भैंस बराबर के नारे लगाए और प्रतीकात्मक रूप से भैंस चराने की प्रैक्टिस की। छात्रों का कहना है कि लॉ कॉलेज में शिक्षकों की भारी कमी के कारण उनकी पढ़ाई और भविष्य दोनों संकट में हैं।
दरअसल विक्रम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ में करीब 650 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं, जिनमें एलएलबी, एलएलएम और साइबर सिक्योरिटी जैसे कोर्स शामिल हैं लेकिन पूरे विभाग में सिर्फ दो शिक्षक हैं, जिन्हें हर दिन लगभग 55 कक्षाएं संभालनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: MP News: विदिशा की बच्ची की तस्वीर को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला,कहा-यह मध्यप्रदेश की जमीनी सच्चाई का आइना
छात्रों का कहना है कि वे पिछले डेढ़ साल से विश्वविद्यालय प्रशासन को इस समस्या से अवगत करा रहे हैं लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि हम पढ़ना चाहते हैं लेकिन कॉलेज में पढ़ाई की व्यवस्था ही नहीं है। दो शिक्षकों द्वारा 650 छात्रों को पढ़ाना असंभव है। ऐसे में हमारी डिग्रियां काला अक्षर भैंस बराबर साबित होंगी।
उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि जब शिक्षा ही नहीं मिलेगी तो डिग्री का कोई मोल नहीं रहेगा, इसलिए उन्होंने अब से भैंस चराने की प्रैक्टिस शुरू कर दी है। छात्रों का यह विरोध प्रदर्शन सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है, जहां लोग छात्रों के इस रचनात्मक विरोध को शिक्षा व्यवस्था पर करारा कटाक्ष बता रहे हैं।