फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Mahakal Temple New Year 2026 Darshan Security Arrangements For Huge Devotee Crowd in Ujjain News in Hindi

MP: नववर्ष 2026 पर महाकाल मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, दर्शन व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास इंतजाम

Mon, 22 Dec 2025 06:02 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Mon, 22 Dec 2025 06:02 PM IST
सार

New Year 2026 Mahakal Darshan: नववर्ष 2026 पर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन के लिए उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में सुरक्षा, दर्शन व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन
Mahakal Temple New Year 2026 Darshan Security Arrangements For Huge Devotee Crowd in Ujjain News in Hindi
अंग्रेजी नए साल को लेकर खास इंतजाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंग्रेजी नववर्ष 2026 के अवसर पर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन द्वारा व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सामान्य दर्शन, भस्मार्ती दर्शन, लड्डू प्रसाद, पूछताछ केंद्र, पार्किंग, जूता स्टैंड, पेयजल, प्रकाश, सुरक्षा सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

विज्ञापन

मंदिर प्रबंधन के अनुसार, दर्शनार्थियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। श्रद्धालु चारधाम मंदिर पार्किंग से प्रवेश कर शक्ति पथ, त्रिवेणी संग्रहालय, नंदी द्वार और श्री महाकाल महालोक होते हुए मानसरोवर भवन, फैसिलिटी सेंटर-01 और नवीन टनल-01 से गणेश मंडपम पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। दर्शन के पश्चात श्रद्धालु आपातकालीन निर्गम द्वार से बड़ा गणेश मंदिर, हरसिद्धि मंदिर तिराहा होते हुए पुनः चारधाम मंदिर पार्किंग पहुंचेंगे।

विज्ञापन


अधिक भीड़ होने पर वैकल्पिक व्यवस्था
अत्यधिक भीड़ की स्थिति में श्रद्धालुओं को फैसिलिटी सेंटर-01 से सीधे कार्तिकेय मंडपम में प्रवेश दिया जाएगा तथा द्वार क्रमांक-10 अथवा निर्माल्य द्वार के माध्यम से बाहर निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चलित भस्मार्ती दर्शन की व्यवस्था
चलित भस्मार्ती दर्शन दिनांक 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन रहेंगे, जबकि 31 दिसंबर को ऑफलाइन भस्मार्ती पंजीकरण बंद रहेगा। श्रद्धालुओं के लिए भस्मार्ती के दौरान प्रातः 4:15 बजे से कार्तिकेय मंडपम से चलित भस्मार्ती दर्शन की व्यवस्था की जाएगी।

अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान
श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही और दिशा-निर्देशन के लिए सम्पूर्ण दर्शन मार्ग, मंदिर परिसर, जूता स्टैंड, वाहन पार्किंग, लड्डू प्रसाद काउंटर, प्राथमिक उपचार केंद्र एवं पेयजल स्थलों पर फ्लेक्स होर्डिंग लगाए जाएंगे। लड्डू प्रसाद की सहज उपलब्धता के लिए बड़ा गणेश मंदिर और विक्रमादित्य टीले के समीप तथा आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त लड्डू प्रसाद काउंटर बनाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Indore News: इंदौर में जुटे दिग्गज, मुख्यमंत्री मोहन यादव और सिंधिया ने बताया कैसे बनेगा भारत नंबर 1



प्रमुख व्यवस्थाएं इस प्रकार रहेंगी

  • पूछताछ एवं सहायता केंद्र तथा खोया-पाया केंद्र के अस्थायी काउंटर चयनित स्थानों पर भारत स्काउट एवं गाइड के माध्यम से संचालित किए जाएंगे।
  • श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सम्पूर्ण दर्शन मार्ग और मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी की जाएगी।
  • वाहन पार्किंग की सुविधा कर्कराज, भील समाज धर्मशाला, कलोता समाज धर्मशाला, कार्तिक मेला ग्राउंड, मेघदूत पार्किंग तथा हरिफाटक ब्रिज के नीचे उपलब्ध कराई जाएगी।
  • सम्पूर्ण दर्शन पथ और मंदिर परिसर में टेंट, मैटिंग एवं बैरिकेडिंग की व्यवस्था लोक निर्माण विभाग के मार्गदर्शन में की जाएगी।
  • चारधाम पार्किंग एवं संग्रहालय के सामने बड़े स्तर पर जूता स्टैंड बनाए जाएंगे।
  • सतत पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।
  • मानसरोवर भवन, त्रिवेणी मंडपम, श्री महाकाल लोक कंट्रोल रूम, मंदिर परिसर, निर्गम द्वार, फैसिलिटी सेंटर, हरसिद्धि चौराहा और चारधाम मंदिर पार्किंग पर 24x7 चिकित्सा दल, एंबुलेंस और ऑक्सीजन सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
  • दिनांक 28 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक अतिरिक्त पुलिस बल एवं कार्यपालिक दंडाधिकारियों की शिफ्टवार तैनाती की जाएगी।
  • निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी द्वारा की जाएगी।
  • मंदिर परिसर और दर्शन पथ में चल रहे सभी निर्माण कार्य 25 दिसंबर 2025 से पूर्व पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed