फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Kite market Makar Sankranti, demand for PM Modi and cartoon kites is also big

MP News: उज्जैन में मकर संक्रांति के लिए सजा बाजार, PM मोदी और कार्टून पतंग की मांग सबसे ज्यादा, इतने हैं दाम

Fri, 10 Jan 2025 02:46 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 10 Jan 2025 02:46 PM IST
सार

उज्जैन के तोपखाना का बाजार रंग-बिरंगी पतंगों से सज गया है। इस बार फिल्मी सितारों की पतंगों से ज्यादा मांग मोदी पतंग की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली पतंगें लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

विज्ञापन
Ujjain Kite market Makar Sankranti, demand for PM Modi and cartoon kites is also big
मोदी पतंग की सबसे अधिक मांग।

विस्तार

मकर संक्रांति को लेकर उज्जैन के तोपखाना का पतंग बाजार रंग-बिरंगी पतंगों से सजा नजर आ रहा है। यहां सभी प्रकार की पतंगें उपलब्ध हैं। बरेली का मांझा सबसे ज्यादा डिमांड में है। इस बार फिल्मी सितारों की पतंगों से ज्यादा मांग मोदी पतंग की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली पतंगें लोगों का ध्यान खींच रही हैं। वहीं, बच्चों की कार्टून व कागज की पतंगों के अलावा जर्मनी पेपर, फैंसी, सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन और पुष्पा 2 के अभिनेता अल्लू अर्जुन की पतंगों की भी बिक्री हो रही है, लेकिन मोदी पतंग की मांग सबसे अधिक है। बच्चों की डोरेमोन और छोटा भीम जैसी अन्य प्रकार की पतंगें भी दुकानों पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


तोपखाना में सोनू पतंग सेंटर के नाम से पतंग की दुकान संचालित करने वाले सोनू मेव ने बताया कि इस बार पतंग कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है। पतंगों की बिक्री से व्यापारी खुश हैं। मेव ने कहा कि इस साल लोगों में पतंगबाजी का उत्साह काफी बढ़ा है और हर वर्ष की तरह इस बार भी मकर संक्रांति पर पतंग का कारोबार अच्छा रहेगा। पतंगें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली सहित अन्य शहरों से मंगाई जाती हैं। हालांकि, उज्जैन में भी पतंगें बनाई जाती हैं, लेकिन यहां का बाजार बाहरी शहरों से आने वाली पतंगों पर भी निर्भर है। उज्जैन में मकर संक्रांति को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। हर गली और छत पर लोग पतंग उड़ाते नजर आते हैं। इस साल मोदी पतंगों की लोकप्रियता ने बाजार में नया जोश भर दिया है।
विज्ञापन


तोपखाना क्षेत्र में काजी काइट्स के नाम से पतंग की दुकान संचालित करने वाले काले भाई के पुत्र आमीन फारूकी ने बताया कि उनके परिवार में दशकों से यह कारोबार चल रहा है। ऑर्डर पर भी विशेष पतंग तैयार की जाती हैं। उनके पास भी कई तरह की पतंग और मांझा उपलब्ध है। कागज की पतंग और बरेली के मांझे की खासी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तोपखाना के पतंग बाजार में अजहर काइट्स सेंटर के नाम से पतंग की दुकान संचालित करने वाले अजहर भाई ने बताया कि उनके पास भी कई तरह की पतंग और मांझा उपलब्ध हैं। डिज़ाइनर पतंगें 100 रुपए से लेकर 200 रुपए में 20 पतंगों का सेट उपलब्ध है। इसके अलावा मैदानी स्पेशल पतंग 30 रुपए प्रति नग के हिसाब से उपलब्ध है। व्हाइट टाइगर मांझा 350 रुपए का 6 रील, मयूर गोल्ड 550 रुपए में 8 रील और रेड पांडा 330 रुपए का 6 रील में उपलब्ध है।


पतंग और मांझे की कीमतें:

  • रामपुरी पतंग: 120 रुपए से लेकर 300 रुपए (20 पतंग)
  • जर्मनी पेपर वाली पतंग: 100 रुपए से लेकर 150 रुपए (20 पतंग)
  • बरेली की पतंग: 150 रुपए से लेकर 300 रुपए (20 पतंग)
  • कागज और पॉलिथीन की फैंसी मटका पतंग: 150 रुपए से लेकर 160 रुपए (20 पतंग)
  • मोदी पतंग: 90 रुपए से लेकर 100 रुपए (20 पतंग)
  • बच्चों की कार्टून वाली पतंग: 90 रुपए से लेकर 95 रुपए (20 पतंग)
  • छोटा मटका पतंग: 30 रुपए से लेकर 35 रुपए (20 पतंग)
  • नामची पॉलिथीन की पतंग: 30 रुपए से लेकर 35 रुपए (20 पतंग)
  • बच्चों की कार्टून वाली पॉलिथीन की पतंग: 40 रुपए से लेकर 45 रुपए (20 पतंग)


सबसे ज्यादा बिकने वाला मांझा

  • मयूर गोल्ड मांझा: 100-120 रुपए में एक रील (12 तार वाला), 8 रील 500 रुपए में उपलब्ध
  • व्हाइट टाइगर मांझा: 90-110 रुपए में एक रील (9 तार वाला), 8 रील 450 रुपए में उपलब्ध
  • न्यू इंडियन मांझा: 100-110 रुपए में एक रील (9 तार वाला), 7 रील 450 रुपए में उपलब्ध


दुकानों पर यह भी 

  • बैलून: 30 रुपए प्रति नग
  • बच्चों की छोटी पतंग: 5 रुपए से लेकर 10 रुपए तक
  • झालर पतंग: 10 रुपए से लेकर 80 रुपए तक (5 फीट की पतंग 80 रुपए में), फैंसी ताबा पतंग बड़ी 50 रुपए में उपलब्ध।


क्यों मनाई जाती है मकर संक्रांति
हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण गति करने लगते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति मनाई जाती है। इस दिन खरमास की समाप्ति होती है और संक्रांति के बाद से ही पूजा-पाठ, शादी-विवाह जैसे मंगल कार्य प्रारंभ होते हैं।

मकर संक्रांति को लेकर सजा पतंग का बाजार, इस वर्ष पीएम मोदी और कार्टून पतंग की भी डिमांड बड़ी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed