{"_id":"66161d6da859b5c35f0af227","slug":"jubin-nautiyal-singer-jubin-nautiyal-said-regarding-lok-sabha-elections-choose-the-right-person-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jubin Nautiyal: लोकसभा चुनाव को लेकर बोले सिंगर जुबिन नौटियल- जो योग्य है उसी को मिलेगा श्री राम का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jubin Nautiyal: लोकसभा चुनाव को लेकर बोले सिंगर जुबिन नौटियल- जो योग्य है उसी को मिलेगा श्री राम का आशीर्वाद
Wed, 10 Apr 2024 11:20 AM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 10 Apr 2024 11:20 AM IST
सार
प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल उज्जैन में थे। वे शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम में विशेष प्रस्तुति देने पहुंचे थे। इस दौरान अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने राजनीति मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने श्रीराम के आशीर्वाद से अगली सरकार बनने की बात कही।
विज्ञापन
सिंगर जुबिन नौटियाल उज्जैन में थे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भगवान श्री राम के जीवन का भजन युवाओं का आकर्षित कर रहा है, यह गौरव की बात है। आने वाले समय में पूरे देश में लोकसभा चुनाव हैं। मैं किसी विशेष राजनीतिक दल का समर्थन तो नहीं करता लेकिन यह बात जरूर कह सकता हूं कि जो पार्टी योग्य है उन्हें भगवान श्री राम का आशीर्वाद चुनाव में जरूर मिलेगा। यह बात प्रसिद्ध सिंगर जुबिन नौटियाल ने अमर उजाला से एक साक्षात्कार के दौरान कही।
जुबिन ने लोकसभा चुनाव को लेकर पहली बार अपने मन की बात बताते हुए कहा कि भगवान श्री राम का आशीर्वाद चुनाव में वोट उसे मिलेगा जो डिजर्व करता है। आपने यह भी बताया कि सभी लोग सही लोगों को चुनकर संसद मे भेजें ताकि उनके जीवन में बदलाव हो सके। जीवन में जो लोग बदलाव चाहते हैं। वह अवश्य रूप से मतदान करते हैं। इसीलिए देश के युवा वर्ग से लेकर देश के सभी लोग मतदान जरूर करें।
उज्जैन में आयोजित विक्रम उत्सव के समापन अवसर पर अपनी प्रस्तुति देने के लिए प्रसिद्ध सिंगर जुबिन नौटियाल उज्जैन पहुंचे थे। उन्होंने ब्रह्म मुहूर्त में भगवान महाकाल के दरबार में होने वाली भस्म आरती में हिस्सा लिया। भगवान महाकाल से उत्तराखंड और देश की खुशहाली की दुआ मांगी। इसके अलावा अपने आने वाले प्रोजेक्ट की सफलता को लेकर भी भगवान महाकाल के दरबार में शीश नवाया।
विज्ञापन
जुबिन नौटियाल ने बिखेरा सुरों का जादू
विक्रमोत्सव 2024 अंतर्गत शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम तहत क्षिप्रा तट के रामघाट, नरसिंह घाट , दत्त अखाड़ा और गुरुद्वारा घाट पर 5 लाख 51 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल ने एक बढ़कर एक शिव भजनों की प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोहा, शंकर संकट हरना, मेरे घर राम आए हैं, बहुत आई गई यादें, पहला नशा पहला प्यार, एक मुलाकात हैं जरूरी जीने के लिए इत्यादि गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।