{"_id":"677544d2e244fabe23052003","slug":"jesuit-day-more-than-100-alumni-from-india-and-abroad-including-australia-germany-norway-gathered-in-ujjain-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2476596-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alumni Day Celebrated Ujjain: उज्जैन में जुटे आस्ट्रेलिया, जर्मनी और नार्वे सहित देश-विदेश से आए पूर्व छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alumni Day Celebrated Ujjain: उज्जैन में जुटे आस्ट्रेलिया, जर्मनी और नार्वे सहित देश-विदेश से आए पूर्व छात्र
Wed, 01 Jan 2025 09:51 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 09:51 PM IST
सार
उज्जैन में गेस्यूटाइट दिवस के मौके पर आस्ट्रेलिया, जर्मनी और नार्वे सहित देश-विदेश से 100 से अधिक पूर्व छात्र आए।
विज्ञापन
उज्जैन में जुटे पूर्व छात्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व छात्रों की संस्था एलुमनी एसोसिएशन की छठवीं वर्षगांठ पर पूर्व छात्रों द्वारा महाविद्यालय में एकत्रित होकर एलुमनी दिवस (गेस्यूटाइट दिवस) मनाया गया। इसमें आस्ट्रेलिया, जर्मनी, नार्वे और भारत के विभिन्न प्रांतों सहित देश-विदेश से प्रथम बैच 1966 से लगाकर 2024 तक उपाधि प्राप्त देश-विदेश से 100 से अधिक पूर्व छात्र एकत्रित हुए।
विज्ञापन
उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व छात्रों के एसोसिएशन के आव्हान पर एलुमनी दिवस (गुस्यूटाइट दिवस) पर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं पूर्व प्रोफेसरों का अभिनंदन एवं सम्मान शाल-श्रीफल भेंटकर किया गया। पूर्व प्रोफेसरों ने इस अवसर पर पूर्व छात्रों को आशीर्वचन प्रदान किए। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य जेके श्रीवास्तव तथा विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। वर्ष 2024 की प्रावीण्य सूची में प्रथम रहे। सभी संकायों के छात्र व छात्राओं अनंतकेश्वर त्रिपाठी, लेखराज पटेल, सलोनी, चिन्मय शर्मा, अवनि साद, त्रिषी जैन को स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर इन छात्र-छात्राओं के माता-पिता भी उपस्थित रहे। कॉलेज के पूर्व छात्र इंजीनियर राजेन्द्र प्रसाद गौतम इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियर मध्यप्रदेश शाखा प्रमुख का उर्जा एवं पर्यावरण के लिए किये गए कार्यों हेतु एसोसिएशन के द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर आयोजित वार्षिक साधारण सभा में एसोसिएशन द्वारा किये गये कार्यों का विवरण वाचन एवं वर्ष 2023-24 के आय-व्यय का लेखा प्रस्तुत किया गया। संचालन इंजीनियर दिनेश दायमा द्वारा किया गया। शाम को पूर्व छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन में पूर्व छात्रों द्वारा गीत-संगीत की शानदार प्रस्तुती दी गई। संगीत निशा का संचालन इंजीनियर मुकेशराव शिंदे द्वारा किया गया।
विज्ञापन
यह भी रहे उपस्थित
इस दौरान इंजीनियरिंग महाविद्यालय के प्राचार्य जेके श्रीवास्तव, एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल भूतड़ा, वरिष्ठ पूर्व छात्र इंजीनियर हेमराज राठौर सेवा निवृत्त मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग, पूर्व छात्र इंजीनियर आदित्य नारायण व्यास, सेवा निवृत्त कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग राजस्थान, मप्र सड़क विकास निगम के पूर्व संभागीय प्रबंधक इंजीनियर अशोक शर्मा, महाकाल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी संस्थान के महाप्रबंधक एवं तकनीकी शिक्षाविद् इंजीनियर प्रविण वशिष्ठ, पूर्व छात्र इंजीनियर विवेक फडके, मदनमोहन सिंगल, गौतम सुले, अमिताभ मिश्रा, बीसी त्रिवेदी द्वारा आयोजित सभा को संबोधित किया गया।

उज्जैन में जुटे पूर्व छात्र

उज्जैन में जुटे पूर्व छात्र

उज्जैन में जुटे पूर्व छात्र
