फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indokh Multi-Village Scheme Gains Momentum – Tap Water to Reach Every Home in 231 Villages by June 30

Ujjain News: इंदोख मल्टी विलेज योजना ने पकड़ी रफ्तार, 30 जून तक 231 गांवों के हर घर में पहुंचेगा नल से जल

Sat, 06 Jun 2026 02:25 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2026 02:25 PM IST
सार

उज्जैन जिले में जल जीवन मिशन के तहत इंदोख मल्टी विलेज जलप्रदाय योजना तेजी से आगे बढ़ रही है। अब तक 231 में से 125 गांवों में नल से शुद्ध पेयजल आपूर्ति शुरू हो चुकी है। प्रशासन ने 30 जून 2026 तक सभी गांवों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा है, जिससे लाखों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
Indokh Multi-Village Scheme Gains Momentum – Tap Water to Reach Every Home in 231 Villages by June 30
ऐसे चल रहा निर्माण

विस्तार

उज्जैन जिले के ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। जल जीवन मिशन के तहत जल निगम की इंदोख मल्टी विलेज जलप्रदाय योजना ने रफ्तार पकड़ ली है। 30 जून 2026 तक जिले के सभी 231 गांवों में हर घर नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन




जल निगम के महाप्रबंधक घनश्याम उपाध्याय ने बताया कि समूह जलप्रदाय योजना के तहत पिछले 6-7 महीने से लगातार काम चल रहा है। अब तक 125 गांवों में नलों से शुद्ध पेयजल सप्लाई शुरू हो चुकी है। इन गांवों के ग्रामीणों को रोज नियमित पानी मिलने लगा है, जिससे गर्मी में जल संकट से बड़ी राहत मिली है। जल निगम के महाप्रबंधक उपाध्याय के अनुसार बाकी बचे गांवों में भी तेजी से काम चल रहा है। फिजिकल वर्क लगभग पूरा हो चुका है और अंतिम चरण के कनेक्शन जोड़े जा रहे हैं। प्रशासन का दावा है कि 30 जून तक सभी 231 गांवों को योजना से जोड़कर 100% कवरेज पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर में कान्ह सरस्वती नदी को पुनर्जीवित करने के लिए जुटे शहरवासी, कई संस्थाओं ने लिया भाग
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है इंदोख मल्टी विलेज प्रोजेक्ट?
यह मध्य प्रदेश जल निगम की प्रमुख योजना है, जिसका मकसद सरफेस सोर्स से ग्रामीण घरों तक पाइप्ड वॉटर सप्लाई पहुंचाना है। प्रोजेक्ट में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, ओवरहेड टैंक और गांव-गांव तक पाइपलाइन बिछाने का काम शामिल है। खास बात ये कि सिर्फ निर्माण ही नहीं, अगले 10 साल तक योजना के रख-रखाव की जिम्मेदारी भी जल निगम की है।

क्यों अहम है ये योजना?
ग्रामीण इलाकों में हर साल गर्मी में होने वाली पानी की किल्लत दूर होगी। ट्रीटमेंट प्लांट से छना हुआ पानी सीधे घरों तक पहुंचेगा, बीमारियों से बचाव होगा। केंद्र सरकार के हर घर जल अभियान को उज्जैन में मजबूती मिलेगी। 10 साल तक मेंटेनेंस की जिम्मेदारी से योजना बंद होने का खतरा नहीं। योजना पूरी होने के बाद उज्जैन जिले के लाखों ग्रामीणों को हैंडपंप और टैंकर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। नल खोलते ही घर में शुद्ध पानी मिलेगा।

एक नजर में इंदोख योजना
कुल गांव : 231
सप्लाई शुरू : 125 गांव
टारगेट : 30 जून 2026 तक 100% कवरेज
सुविधा : पाइपलाइन + 10 साल मेंटेनेंस
लाभ : सरफेस वॉटर आधारित शुद्ध पेयजल

ऐसे चल रहा निर्माण

ऐसे चल रहा निर्माण

 

ऐसे चल रहा निर्माण

ऐसे चल रहा निर्माण

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed