फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indian cricketers Mayank and Yash came to see Baba Mahakal

Ujjain News: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे क्रिकेटर मयंक और यश, भस्म आरती में शामिल होकर किया जलाभिषेक

Sun, 24 Nov 2024 11:30 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 24 Nov 2024 11:30 AM IST
सार

भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल और यश राजपूत रविवार सुबह बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने बाबा महाकाल के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना की और चांदी द्वार से भगवान का जलाभिषेक किया।

विज्ञापन
Indian cricketers Mayank and Yash came to see Baba Mahakal
बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे मयंक और यश।

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल और यश राजपूत बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने भस्म आरती के दर्शन किए और चांदी द्वार पर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन और जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित अर्पित गुरु ने बताया कि भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल और यश राजपूत रविवार सुबह बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने बाबा महाकाल के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना की, मस्तक पर तिलक लगाया और चांदी द्वार से भगवान का जलाभिषेक किया। भस्म आरती के दौरान मयंक अग्रवाल बाबा महाकाल के श्रृंगार को अपने मोबाइल से शूट करते भी देखे गए।
विज्ञापन


मयंक के नाम है ये कीर्तिमान
मयंक अग्रवाल एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह बेंगलुरु में जैन विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। मयंक एक सलामी बल्लेबाज हैं जो कर्नाटक के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के घरेलू सत्र 2017-18 में सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे ज्यादा 2,253 रन बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए कौन हैं क्रिकेटर यश राजपूत
क्रिकेटर यश दयाल प्रयागराज से हैं। यश का चयन 2018 में उत्तर प्रदेश की अंडर-23 बोर्ड ट्रॉफी में हुआ था। विजय हजारे ट्रॉफी में यश ने 142 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। 30 जनवरी 2022 को बीसीसीआई ने यश को आईपीएल में खेलने का मौका दिया। यश दयाल के पिता चंद्रपाल भी क्रिकेटर रहे हैं और तेज गेंदबाजी करते थे। यश दयाल के अलावा प्रयागराज से ज्ञानेंद्र पांडेय, ज्योति यादव और मोहम्मद कैफ भी भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
 

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे भारतीय क्रिकेटर मयंक और यश, भस्म आरती में शामिल हुए बाबा महाका

 

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे भारतीय क्रिकेटर मयंक और यश, भस्म आरती में शामिल हुए बाबा महाका

 

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे भारतीय क्रिकेटर मयंक और यश, भस्म आरती में शामिल हुए बाबा महाका

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed