फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Incident in the train... Young man robbed after giving him intoxicant in Frooti

Ujjain News: सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रहे युवक को ट्रेन में किसी ने फ्रूटी पिलाई, होश आया तो सामान गायब

Tue, 22 Oct 2024 08:22 PM IST
Ujjain bureau उज्जैन ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 08:22 PM IST
सार

दिल्ली से उज्जैन के लिए ट्रेन मे बैठे युवक को बदमाशों ने फ्रूटी में जहरीला पदार्थ मिलाकर लूट लिया गया। यात्रियों की मदद से वह आरपीएफ थाने पहुुंचा, जहां से उसे चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Incident in the train... Young man robbed after giving him intoxicant in Frooti
ट्रेन मे वारदात... युवक को फ्रूटी मे नशीला पदार्थ पिलाकर लूटा

विस्तार

दिल्ली से उज्जैन आने वाली ट्रेन में सफर कर रहे एक युवक को बदमाशों ने फ्रूटी में जहरीला पदार्थ मिलाकर लूट लिया। पीड़ित युवक को यात्रियों की मदद से उज्जैन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ थाने पहुंचाया गया, जहां से उसे तत्काल चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


दिनेश, पुत्र भीमसिंह, निवासी रालाखेड़ी (आगर), दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। उसने दिल्ली का अपना कमरा खाली कर, उज्जैन में आगे की पढ़ाई के लिए यात्रा शुरू की थी। वह निजामुद्दीन इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा कर रहा था और साथ में किताबें, लैपटॉप, मोबाइल और किचन का सामान लेकर आया था। दिनेश ने बताया कि ट्रेन में सफर के दौरान, सामने की सीट पर बैठे दो अंजान युवकों ने उसे पहले बिस्किट खाने का प्रस्ताव दिया, जिसे उसने मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने उसे फ्रूटी पीने के लिए दी। फ्रूटी के कुछ घूंट पीने के बाद उसे नींद आने लगी, और युवकों ने उसे ऊपर की सीट पर सोने की सलाह दी। कोटा स्टेशन पहुंचने पर जब यात्रियों ने उसे जगाया, तो दिनेश ने पाया कि उसका लैपटॉप, मोबाइल, किचन का सामान और अन्य वस्त्र चोरी हो चुके थे। तबीयत बिगड़ने पर वह गेट पर उल्टी करने गया, जहां यात्रियों ने उसकी मदद की। उज्जैन स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने उसे आरपीएफ थाने पहुंचाया, जहां से उसे अस्पताल भेजा गया। बाद में उसने यात्रियों के मोबाइल से परिजनों को इस घटना की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed